UKPSC Civil Judge Mains Admit Card 2026: यूकेपीएससी सिविल जज मेन्स एडमिट कार्ड डेट जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | March 27, 2026 | 09:40 AM IST | 2 mins read
यूकेपीएससी सिविल जज मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) मुख्य परीक्षा 2023 के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर 6 अप्रैल से अपना हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
यूकेपीएससी सिविल जज मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उत्तराखंड सिविल जज एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और परीक्षा तिथि व समय सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं।
उत्तराखंड सिविल जज मुख्य परीक्षा 2023 का आयोजन 21 अप्रैल से 24 अप्रैल, 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को यूकेपीएससी सिविल जज मेन्स एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा, क्योंकि इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नोटिस के अनुसार, “सिविल जज मेन्स 2023 एग्जाम हरिद्वार नगर के एकल परीक्षा केंद्र ‘परीक्षा भवन, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार’ में आयोजित किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र 6 अप्रैल से डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को डाक द्वारा अलग से प्रवेश पत्र जारी नहीं किए जाएंगे।”
आयोग ने आगे कहा कि परीक्षा में उपस्थित होने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए परीक्षा दिवस निर्देशों का पालन करना होगा। यूकेपीएससी सिविल जज चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार चरण शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UKPSC Civil Judge Mains Hall Ticket 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूकेपीएससी सिविल जज एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे:
- आधिकारिक यूकेपीएससी की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- सिविल जज मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच