UKPSC APS 2024 DV: एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम जारी, लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | April 17, 2026 | 03:04 PM IST | 2 mins read
यूकेपीएससी एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी भर्ती 2024 के तहत दस्तावेज सत्यापन प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC ) ने अपर निजी सचिव (APS) परीक्षा 2024 में सफल उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन (DV) कार्यक्रम जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 11, 12, 13 और 14 मई, 2026 तक ‘परीक्षा भवन, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार’ में आयोजित किया जाएगा।
यूकेपीएससी एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी भर्ती 2024 के तहत दस्तावेज सत्यापन का आयोजन प्रत्येक दिन दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम सत्र सुबह 11:00 बजे और द्वितीय सत्र दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। आयोग ने डीवी में शामिल होने के लिए पात्र 725 उम्मीदवारों के रोल नंबर आधिकारिक नोटिस में उपलब्ध करा दिए हैं।
नोटिस के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम के तहत अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र में किए गए दावों का उनके मूल दस्तावेजों से मिलान किया जाएगा। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय अपलोड किए गए शैक्षणिक मार्कशीट व सर्टिफिकेट, आरक्षण प्रमाणपत्र सहित डॉक्यूमेंट की मूल प्रति लानी होगी। हालांकि, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर प्रतिबंध है।”
आयोग ने बताया कि, निर्धारित तिथि में दस्तावेज सत्यापन नहीं कराने या व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं होने पर अंतिम चयन परिणाम के लिए विचार नहीं किया जाएगा। मुख्य परीक्षा के बाद जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेज अपूर्ण पाए गए, उन्हें 10 मई, 2026 तक ईमेल आईडी soexamthree@gmail.com पर अपने डॉक्यूमेंट भेजना होगा।
यदि अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक सही अभिलेख प्रस्तुत नहीं करते हैं, तो उन्हें दस्तावेज जमा करने के लिए अधिकतम 7 दिन का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इसके बाद भी डॉक्यूमेंट जमा न करने पर उनका अंतिम चयन परिणाम में विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
UKPSC Additional Private Secretary 2024: दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूकेपीएससी एपीएस डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:
- यूकेपीएससी की वेबसाइट https://psc.uk.gov.in/ पर जाएं।
- ‘APS Exam-2024- Document Verification’ पर विजिट करें।
- फिर, दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम पर क्लिक करें।
- रोल नंबर, तिथियां और अन्य नोटिस जांचें व इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल