UKPSC Admit Card 2024: यूकेपीएससी पीसीएस मेंस एडमिट कार्ड जारी, ukpsc.net.in से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | January 17, 2025 | 04:21 PM IST | 2 mins read
यूकेपीएससी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल/उच्च अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यूकेपीएससी पीसीएस मेंस के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in से यूकेपीएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड या चेक कर सकते हैं। यूकेपीएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में दी गई है।
यूकेपीएससी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। यूकेपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2 से 5 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।
यूकेपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। आयोग ने इससे पहले नवंबर 2024 में कंबाइंड स्टेट सिविल/अपर सबऑर्डिनेट सर्विस मुख्य परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया था।
UKPSC Admit Card 2024: परीक्षा का समय
यूकेपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2024 उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
जारी अधिसूचना के अनुसार, यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा हरिद्वार और हल्द्वानी नगर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। चयनित अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे और फिर साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।
Also read UKPSC Exam Date 2024: यूकेपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा तिथि जारी, 2 फरवरी से एग्जाम, चेक करें शेड्यूल
UKPSC PCS Admit Card 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूकेपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
- होमपेज पर यूकेपीएससी पीसीएस एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर ईमेल आईडी, पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करें।
- यूकेपीएससी पीसीएस एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें विवरण की जांच करके इसे डाउनलोड करें।
यूकेपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 14 जुलाई, 2024 को आयोजित की गई थी और परिणाम 28 अगस्त, 2024 को जारी किया गया था। इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग ग्रुप ए और ग्रुप बी के विभिन्न पदों को भरेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा