UK DElEd Admit Card 2024: उत्तराखंड डीएलएड एडमिट कार्ड ukdeled.com पर जारी; प्रवेश परीक्षा 30 नवंबर को
Abhay Pratap Singh | November 15, 2024 | 10:28 AM IST | 2 mins read
विभाग ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी आती है तो वे दूसरे सर्वर का उपयोग कर सकते हैं।
नई दिल्ली: उत्तराखंड स्कूल एजुकेशन डिपॉर्टमेंट ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) प्रवेश परीक्षा 2022-23 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट ukdeled.com पर जाकर यूके डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूके डीएलएड हाल टिकट 14 नवंबर, 2024 को जारी किया गया है।
उत्तराखंड डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी। आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने में असुविधा होने पर कैंडिडेट सर्वर-II का प्रयोग कर सकते हैं|
उत्तराखंड डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2022-23 का आयोजन 30 नवंबर, 2024 को एक पाली में किया जाएगा। डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम ढ़ाई घंटे यानी 150 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। यूके डीएलएड परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कराई जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
Also read UP DELED Result 2023: यूपी डीएलएड सेमेस्टर 1 रिजल्ट btcexam.in पर जारी, जानें डाउनलोड प्रक्रिया
डीएलएड एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी का नाम व रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का विवरण, परीक्षा दिवस के दिशानिर्देश सहित अन्य विवरण प्रदर्शित होगा। परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र और एक वैध मूल फोटो पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड/ आधार कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ मतदाता पहचान पत्र या पासपोर्ट साथ लाना आवश्यक है।
उत्तराखंड में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन कोर्स के लिए 650 सीटें हैं। उम्मीदवारों का चयन डीएलएड प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के माध्यम से किया जाएगा। डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। अभ्यर्थियों को कुल 200 प्रश्न हल करने होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
UK DElEd Hall Ticket 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से यूके डीएलएड हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट ukdeled.com पर जाएं।
- एप्लीकेशन लॉगिन में क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर डीएलएड एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
- कैंडिडेट इसे जांचें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी