NSP Scholarship Merit List 2023-24: यूजीसी एनएसपीजीएस मेरिट सूची जारी, 10 हजार छात्र चयनित, स्कॉलरशिप राशि
Saurabh Pandey | March 14, 2025 | 05:44 PM IST | 1 min read
एनएसपीजीएस योजना के तहत, सालाना कुल 10,000 छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं, जिसमें विज्ञान और मानविकी के छात्रों के लिए समान स्लॉट आवंटित किए जाते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 2 वर्षों के लिए प्रति वर्ष 1,50,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी।
नई दिल्ली : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए नेशनल स्कॉलरशिप फॉर पोस्टग्रेजुएट स्टडीज (NSPGS) के लिए मेरिट सूची प्रकाशित की है। NSPGS योजना के तहत वित्तीय सहायता के लिए कुल 10,000 छात्रों का चयन किया गया है, जिनमें से 5,000 विज्ञान और 5,000 मानविकी से हैं।
स्नातकोत्तर अध्ययन के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति (NSPGS) योजना आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि के मेधावी छात्रों की सहायता के लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू की गई थी। एनएसपीजीएस का उद्देश्य भारत में अपनी पहली स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करके उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।
NSPGS Merit List 2023-24: स्कॉलरशिप राशि
एनएसपीजीएस योजना के तहत, सालाना कुल 10,000 छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं, जिसमें विज्ञान और मानविकी के छात्रों के लिए समान स्लॉट आवंटित किए जाते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 2 वर्षों के लिए प्रति वर्ष 1,50,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी।
NSPGS Merit List 2023-24: पात्रता मानदंड
'स्नातकोत्तर अध्ययन के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति' रेगुलर, फुलटाइम मोड के माध्यम से अपनी पहली स्नातकोत्तर डिग्री में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए उपलब्ध है। जिन आवेदकों ने पहले ही पीजी डिग्री हासिल कर ली है, वे इसके लिए पात्र नहीं हैं। एनएसपीजीएस पात्रता मानदंडों के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रवेश के समय 30 वर्ष से कम आयु का होना भी आवश्यक है।
NSPGS Merit List 2023-24: जरूरी डाक्यूमेंट्स
- एकेडमिक रिकॉर्ड - कक्षा 9 से आगे की मार्कशीट और प्रमाणपत्रों की सत्यापित प्रतियां।
- एडमिशन प्रूफ - पीजी कोर्स में अंतरिम या फाइनल एडमिशन लेटर।
- आइडेंटिटी प्रूफ - आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस।
- बैंक विवरण - छात्रवृत्ति राशि के सीधे हस्तांतरण के लिए बैंक पासबुक (आधार से जुड़ी)।
- अतिरिक्त दस्तावेज - शुल्क रसीद संख्या और नामांकन संख्या।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी