UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट रिजल्ट अब 17 जनवरी को जारी होगा, देखें पूरी डिटेल
Abhay Pratap Singh | January 10, 2024 | 09:54 AM IST | 1 min read
यूजीसी नेट रिजल्ट पहले 10 जनवरी को जारी होना था। अब एनटीए द्वारा 17 जनवरी को जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट परीक्षा परिणाम जारी करने की नई तिथि का ऐलान कर दिया है। पहले यह रिजल्ट 10 जनवरी को जारी होना था। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अब यूजीसी नेट रिजल्ट 17 जनवरी को जारी करेगा।
एनटीए ने बताया कि प्राकृतिक आपदा मिचौंग साइक्लोन के चलते आंध्र प्रदेश व चेन्नई के अभ्यर्थियों के लिए यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन अलग से किया गया था। जिसके चलते रिजल्ट घोषित करने की तिथि में बदलाव किया गया है।
गौरतलब है कि 83 सब्जेक्ट्स के लिए एनटीए ने देश के अलग-अलग शहरों में यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन पिछले साल दिसंबर में किया था। जिसमें देशभर से 9.45 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। अभ्यर्थी फोन नंबर 011-69227700 पर कॉल कर अधिक जानकारी ले सकते हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट-
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन नंबर, सिक्योरिटी पिन और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करें।
- रिजल्ट डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी