UGC NET Result 2023: यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 दिसंबर सत्र कल, ugcnet.nta.ac.in पर चेक करें
Santosh Kumar | January 16, 2024 | 03:57 PM IST | 1 min read
यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा का परिणाम 17 जनवरी 2024 को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर देख सकते हैं।
नई दिल्ली: यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा कल, 17 जनवरी 2024 को घोषित किया जाएगा। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी किया जाएगा। यूसीजी नेट दिसंबर 2023 सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि पहले इस परीक्षा का रिजल्ट 10 जनवरी को घोषित किया जाना था, लेकिन बाद में रिजल्ट जारी करने की तारीख में बदलाव कर दिया गया। जारी की गई नई तारीख के अनुसार, यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 दिसंबर सत्र 17 जनवरी 2024 को घोषित किया जाएगा।
यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा (UGC NET Result 2023 December Session) एनटीए द्वारा देश भर के 292 शहरों में आयोजित की गई थी। कुल 83 विषयों के लिए यूजीसी नेट परीक्षा 6 दिसंबर से 19 दिसंबर, 2023 तक आयोजित की गई।
कैसे चेक करें यूजीसी नेट रिजल्ट 2023
यूजीसी नेट रिजल्ट 2023 डाउनलोड करने की प्रक्रिया नीचे बताई गई है।
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज के नीचे उपलब्ध एनटीए UGC NET December 2023 Result लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा।
- यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
- इसके बाद स्क्रीन यूजीसी नेट परिणाम 2023 प्रदर्शित करेगी।
- यूजीसी नेट 2023 रिजल्ट डाउनलोड करें और आगे उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले कर रख लें।
लगभग 9 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। इस परीक्षा से जुड़ी उत्तर कुंजी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 3 जनवरी को जारी की थी। अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए 5 जनवरी 2024 तक का समय दिया गया था।
आपको बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा हर साल एनटीए द्वारा साल में दो बार आयोजित की जाती है। इस साल जून सत्र के लिए यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET Exam 2024) 10 जून से 21 जून तक आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी
- दिल्ली का भलस्वा स्लम: आधार कार्ड और गंदगी से गुम हुई शिक्षा
- Nobel Prize in Economics 2025: जोएल मोकिर, फिलिप एगियन और पीटर हॉविट को मिलेगा अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार
- भारत में 33 लाख से अधिक छात्र एकल-शिक्षक स्कूलों पर निर्भर, उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक नामांकन
- Nobel Peace Prize 2025: वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार, 10 दिसंबर को समारोह
- Nobel Prize in Chemistry 2025: सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन, उमर एम याघी को मिलेगा केमिस्ट्री का नोबेल प्राइज
- Nobel Prize in Physics 2025: जॉन क्लार्क, माइकल एच डेवोरेट और जॉन एम मार्टिनिस को मिला भौतिकी का नोबेल प्राइज
- CAT 2025: कैट परीक्षा 30 नवंबर को 3 पाली में; 2 महीने में कैसे करें तैयारी? जानें एग्जाम पैटर्न, चयन प्रक्रिया