Saurabh Pandey | October 1, 2026 | 12:30 PM IST | 1 min read
यूपी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। उम्मीदवार इसे अब आधिकारि वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीपीएससी एचईओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय चेक कर लेना चाहिए। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले केंद्र का पता भी देख लें, ताकि परीक्षा वाले दिन किसी तरह की परेशानी न हो। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना होगा।
यूपी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन इसे साथ लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।