UGC NET June 2024: यूजीसी नेट जून परीक्षा में 9.08 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल, 81% दर्ज की गई उपस्थिति
Abhay Pratap Singh | June 19, 2024 | 12:03 PM IST | 1 min read
यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा तीन श्रेणियों के लिए आयोजित की गई है। तीसरी श्रेणी पहली बार आगामी शैक्षणिक वर्ष से शुरू होगी।
नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2024 (यूजीसी नेट 2024) जून सत्र की परीक्षा 18 जून को देशभर में बनाए गए केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। यूजीसी नेट जून परीक्षा 2024 में कुल 9,08,580 उम्मीदवार शामिल हुए थे।
जारी आंकड़ों के अनुसार, यूजीसी नेट जून सत्र 2024 की परीक्षा में उपस्थित हुए छात्रों का कुल प्रतिशत 81% प्रतिशत दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 83 विषयों के लिए यूजीसी नेट जून एग्जाम 2024 दो पालियों में तीन-तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की थी।
एनटीए नेट परीक्षा 2024 में उपस्थित होने के लिए कुल 11,21,225 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 6,35,587 महिला उम्मीदवार और 4,85,579 पुरुष कैंडिडेट और 59 थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल थे। वहीं, पिछले साल 9,45,872 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जबकि कुल उपस्थिति 73.6% दर्ज की गई थी।
Also read UGC NET 2024 Exam Analysis: यूजीसी नेट शिफ्ट 1, 2 परीक्षा विश्लेषण; कठिनाई स्तर आसान से मध्यम
यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट 2024 सफलतापूर्वक समाप्त होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक बयान में कहा कि, “परीक्षा का सफल आयोजन सिटी कोऑर्डिनेटर, केंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षकों, एनटीए अधिकारियों और कर्मचारियों तथा सक्षम समर्थन प्रणाली के ईमानदार प्रयासों से संभव हो सका।”
NTA UGC NET Exam 2024: परीक्षा
यूजीसी नेट परीक्षा साल में दो बार तीन श्रेणियों के लिए आयोजित की जाती है। तीसरी श्रेणी पहली बार आगामी शैक्षणिक वर्ष से शुरू की जाएगी। कैंडिडेट तीनों कैटेगरी नीचे देख सकते हैं:
- जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति।
- सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश के लिए।
- इसके अलावा, केवल पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए।
UGC NET June 2024: कुल पंजीकृत और उपस्थित छात्रों की संख्या
नीच दी गई सारणी में यूजीसी नेट के लिए पंजीकृत और परीक्षा में उपस्थित छात्रों की संख्या शिफ्ट-वाइज देख सकते हैं:
| शिफ्ट |
पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या
|
उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या |
|---|---|---|
| शिफ्ट-1 |
5,80,833
|
4,73,484
|
| शिफ्ट-2 | 5,40,392 |
4,35,096
|
| कुल |
11,21,225
|
9,08,580
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा