UGC NET June 2026 Correction Window: यूजीसी नेट जून आवेदन में कल तक सुधार का मौका, जानें एडिटेबल फील्ड
Abhay Pratap Singh | May 27, 2026 | 03:43 PM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट जून 2026 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट (UGC NET) जून 2026 आवेदन पत्र में सुधार के लिए करेक्शन विंडो कल बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर 28 मई को रात 11:50 बजे तक यूजीसी नेट जून 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।
यूजीसी नेट जून 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। इस दौरान आवेदकों को मोबाइल नंबर, ईमेल-आईडी, पता (स्थायी व वर्तमान), फोटो और हस्ताक्षर (इमेज अपलोड) जैसे विवरणों में सुधार की अनुमति नहीं है। यूजीसी नेट जून करेक्शन विंडो 26 मई से सक्रिय है।
उम्मीदवार अपने नाम/ पिता का नाम/ माता का नाम में से केवल एक फील्ड में सुधार कर सकते हैं। इसके अलावा, परीक्षा शहर, जन्म तिथि, कैटेगरी, सब-कैटेगरी और विषय में बदलाव की अनुमति दी गई है। 28 मई की रात 11:50 बजे के बाद किसी भी स्थिति में कोई सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
एनटीए ने बताया कि, “उम्मीदवार को केवल एक बार सुधार करने की अनुमति होगी यानी एक बार सुधार करके फॉर्म जमा कर देने के बाद, फॉर्म फ्रीज हो जाएगा। अभ्यर्थी द्वारा अतिरिक्त शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान केवल क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ही किया जाएगा।”
यूजीसी नेट जून 2026 से संबंधित अधिक स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार एनटीए हेल्पडेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर मेल कर सकते हैं। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट करें।
UGC NET June Correction Window 2026: सुधार प्रक्रिया
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूजीसी नेट जून 2026 आवेदन में संशोधन कर सकते हैं:
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- ‘करेक्शन विंडो - यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा’ लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें और सुधार करें।
- लागू शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें, सबमि करें और प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार