UGC NET June 2026 Application Form: यूजीसी नेट जून फॉर्म आज रात 11:50 बजे तक भर सकेंगे, 26 मई से करें सुधार
Abhay Pratap Singh | May 24, 2026 | 01:41 PM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट जून 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 1150 रुपये, एससी/एसटी/दिव्यांग को 325 रुपये और जनरल-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल को 600 रुपये का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जून 2026 सत्र के लिए यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म भरने की विंडो आज बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर 24 मई को रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन माध्यम में यूजीसी नेट जून 2026 आवेदन पत्र भर सकते हैं।
नोटिस के अनुसार, “उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आवेदन पत्र को विस्तारित समय-सीमा के भीतर जमा कर दें। किसी भी परिस्थिति में समय-सीमा में आगे कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा।” सबसे पहले, आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई थी, जिसे बाद में 23 मई (सुबह 10:00 बजे) और अब 24 मई कर दिया गया है।
नवीनतम अपडेट के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सफलतापूर्वक फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को 26 मई से 28 मई (रात 11:50 बजे) तक यूजीसी नेट जून 2026 आवेदन पत्र में सुधार का मौका दिया जाएगा। एनटीए यूजीसी नेट 2026 जून परीक्षा 22 जून से 30 जून तक ऑनलाइन मोड में आयोजित करेगी।
आधार कार्ड के बिना आवेदन करने वाले उम्मीदवार यूजीसी नेट के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर और साइन-अप विकल्प का चयन करके पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद, यूजीसी नेट 2026 के उम्मीदवारों को पंजीकृत नंबर पर भेजे गए ओटीपी के माध्यम से इसे सत्यापित करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया के दौरान, उम्मीदवार “पहचान का प्रकार” सेक्शन के अंतर्गत पैनकार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे वैकल्पिक पहचान प्रमाण चुन सकते हैं। इसके बाद, आवेदकों को सत्यापन और फॉर्म जमा करने से पहले अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी। अधिक जानकारी के लिए यूजीसी एनटीए की वेबसाइट पर नोटिस जांच सकते हैं।
NET Exam 2026 Application Form Last Date: आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर जाएं और ‘यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा आवेदन पत्र’ पर क्लिक करें। पंजीकर करें और जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से फॉर्म भरें। दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें और सबमिट करें। भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच