Trusted Source Image

GAT-B and BET 2026 Answer Key: जीएटी-बी और बीईटी प्रोविजनल आंसर की जारी, आज रात 11:50 बजे तक दर्ज करें आपत्ति

Abhay Pratap Singh | May 24, 2026 | 12:46 PM IST | 2 mins read

जीएटी-बी बीईटी प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।

जीएटी-बी और बीईटी परीक्षा 17 मई, 2026 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
जीएटी-बी और बीईटी परीक्षा 17 मई, 2026 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट - बायोटेक्नोलॉजी (GAT-B) और बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट (BET) 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/gat-bet पर जाकर जीएटी-बी एंड बीईटी आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को प्रोविनजल आंसर की पर आज रात 11:50 बजे तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। जो उम्मीदवार अपने प्रोविजनल आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं, वे प्रति प्रश्न 200 रुपये की नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस देकर और सहायक दस्तावेजों को एक ही पीडीएफ फाइल में अपलोड करके उसे चैलेंज कर सकते हैं।

GAT-B and BET 2026 Answer Key Challenge: समय-सीमा

नीचे सारणी में जीएटी-बी, बीईटी प्रोविजनल आंसर की 2026 को चुनौती देने की अवधि जांच सकते हैं:

परीक्षाउत्तर कुंजी चुनौती की अवधि
भुगतान की अंतिम तिथि
ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट - बायोटेक्नोलॉजी (GAT-B)23 मई से 24 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक)24 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक)
बायोटेक्नोलॉजी एलिजिबिलिटी टेस्ट (BET)
23 मई से 24 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक)
24 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक)

Also readNCHM JEE Result 2026: एनसीएचएम जेईई रिजल्ट जारी, 8,503 उम्मीदवार हुए शामिल, आंसर-की में कोई बदलाव नहीं

एनटीए ने कहा कि, बिना शुल्क भुगतान के किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा। चुनौती किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा की जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा।

संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही परिणाम तैयार किया जाएगा और घोषित किया जाएगा। प्रवेश परीक्षाएं 17 मई, 2026 को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थीं। GAT-B/BET-2026 से संबंधित अधिक स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार 011-40759000/011-69227700 पर या ईमेल dbt@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

GAT-B, BET 2026 Provisional Answer Key: डाउनलोड कैसे करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके जीएटी-बी बीईटी आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “उत्तर कुंजी चुनौतियां” लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • रिकॉर्ड उत्तरों को देखने के लिए “प्रश्न पत्र देखें” पर क्लिक करें।
  • प्रोविजनल उत्तर कुंजी देखने के लिए “उत्तर कुंजी देखें/चुनौती दें” चुनें।
  • उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications