Trusted Source Image

Rozgar Mela 2026: पीएम नरेंद्र मोदी ने 19वें रोजगार मेले में 51,000 से अधिक युवाओं को वितरित किए नियुक्ति पत्र

Abhay Pratap Singh | May 24, 2026 | 11:44 AM IST | 2 mins read

पीएम ने कहा भारतीय युवा आज प्रत्येक वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहे हैं, एक विकसित भारत का निर्माण ऐसे युवाओं के प्रयासों से होगा जो अपने कार्य को राष्ट्रीय सेवा का माध्यम मानते हैं।

भारत के युवा विकसित भारत की यात्रा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं - प्रधानमंत्री। (एक्स-नरेंद्र मोदी)
भारत के युवा विकसित भारत की यात्रा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं - प्रधानमंत्री। (एक्स-नरेंद्र मोदी)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 23 मई को 19वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नव नियुक्त 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। पीएम ने सरकारी सेवा में नए प्रवेशकों का स्वागत करते हुए रेलवे, बैंकिंग, रक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर बल दिया।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, भारत के युवा ‘विकसित भारत’ की ओर बढ़ रही यात्रा को गति देने में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। ‘रोजगार मेला’ युवाओं को नए अवसर प्रदान कर सशक्त बनाने के प्रति हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

युवाओं और भारत की तकनीकी प्रगति -

आगे कहा, दुनिया भारत के युवाओं और भारत की तकनीकी प्रगति (Technological Progress) को लेकर बहुत उत्साहित है। आज दुनिया भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहती है। प्रधानमंत्री ने रोजगार सृजन में प्रत्येक समझौते की अहम भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि हर नया निवेश, तकनीकी साझेदारी और औद्योगिक सहयोग अंततः भारत के युवाओं के लिए रोजगार और नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Also readशिक्षा को अर्थव्यवस्था की वास्तविक जरूरतों से जोड़ने पर ध्यान जरूरी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री ने इस अवसर को विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय लक्ष्य से जोड़ते हुए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश कर रही है। इन निवेशों के परिणामस्वरूप देश के युवाओं के लिए लाखों नए रोजगार अवसर उत्पन्न हो रहे हैं और भविष्य में भी रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

उन्होंने लगभग 75,000 करोड़ रुपये के निवेश से भारत में जहाज निर्माण, मरम्मत और नवीनीकरण तंत्र के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने एमआरओ (रख-रखाव, जांच और मरम्मत) सुविधाओं के व्यापक विकास का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इससे विमानन क्षेत्र में बड़ा बदलाव आएगा।

संस्था की असली ताकत उसके कर्मचारी -

नरेंद्र मोदी ने नए नियुक्त अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संस्था की असली ताकत उसके कर्मचारियों में होती है। जिस व्यवस्था में वे शामिल हो रहे हैं, वह करोड़ों नागरिकों के जीवन से सीधे और गहराई से जुड़ी हुई है। सरकारी नौकरी सबसे पहले लोगों के जीवन को आसान बनाने का एक माध्यम है। आप जिस भी विभाग में सेवा करें, आपका व्यवहार, सहानुभूति और कार्यशैली अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications