Trusted Source Image

UPSSSC 2016 Interview Letter: यूपीएसएसएससी इंटरव्यू लेटर टर्नर और मैकेनिक डीजल इंजन पद के लिए जारी, शेड्यूल जा

Abhay Pratap Singh | October 8, 2026 | 07:50 AM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी टर्नर 2016 इंटरव्यू लेटर और यूपीएसएसएससी मैकेनिक 2016 इंटरव्यू लेटर डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी।

यूपीएसएसएससी इंटरव्यू का आयोजन 14 से 16 अक्टूबर तक किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीएसएसएससी इंटरव्यू का आयोजन 14 से 16 अक्टूबर तक किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-16 (4)/2016 के अंतर्गत टर्नर और मैकेनिक डीजल इंजन के पदों के लिए साक्षात्कार लेटर जारी कर दिया है। पात्र उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से यूपीएसएसएससी इंटरव्यू लेटर 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीएसएसएससी इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और कैप्चा कोड लॉगिन विंडो में दर्ज करना होगा। अभ्यर्थी निर्धारित साक्षात्कार शुल्क जमा करने के बाद ही अपना इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ अन्य दस्तावेज लाने होंगे।

UPSSSC Turner 2016 Interview Schedule: टर्नर

नीचे सारणी में टर्नर पद के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम जांच सकते हैं:

क्रम संख्यातिथि

पाली–1 (प्रातः 09:00 बजे)

अभ्यर्थियों की संख्या

पाली–2 (दोपहर 12:00 बजे)

अभ्यर्थियों की संख्या

योग

1

15.10.2026

51


51


102


2

16.10.2026

17


10 तथा अनुपस्थित अभ्यर्थी


27


कुल योग

129


Also readUPSSSC Forest Guard 2023 DV: यूपी वन रक्षक डीवी के लिए 7 अक्टूबर से दस्तावेज करें अपलोड, 2802 कैंडिडेट पात्र

UPSSSC Mechanic (Diesel Engine) 2016 Interview Schedule: मैकेनिक डीजल इंजन

उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में मैकेनिक डीजल इंजन पद के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जांच सकते हैं:

तिथि

पाली–1 (प्रातः 09:00 बजे)

अभ्यर्थियों की संख्या

पाली–2 (दोपहर 12:00 बजे)

अभ्यर्थियों की संख्या

योग

14.10.2026

45


37


82


UPSSSC Turner and 2016 Mechanic Interview Letter: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार साक्षात्कार लेटर डाउलनोड कर सकते हैं:

  • यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘न्यूज एंड अलर्ट’ टैब पर क्लिक करें।
  • टर्नर/ मैकेनिक डीजल इंजन - इंटरव्यू लेटर पर क्लिक करें।
  • पेमेंट/ इंटरव्यू फीस डिपॉजिट लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • यूपीएसएसएससी 2016 इंटरव्यू लेटर जांचें और प्रिंट लें।

साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को सभी अंकपत्र, प्रमाणपत्र व अनुभव प्रमाणपत्र इत्यादि की मूल प्रतियों एवं उनकी स्वहस्ताक्षरित छायाप्रति, पासपोर्ट साइज के 2 रंगीन फोटो के साथ साक्षात्कार में उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications