Saurabh Pandey | May 22, 2026 | 06:35 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 21 मई 2026 को आयोजित हुई लेखपाल मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी अपने प्रश्नों के उत्तरों का मिलान करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर इसे देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा की आधिकारिक प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह प्रोविजनल आंसर-की वेबसाइट पर 28 मई 2026 तक ही उपलब्ध रहेगी, इसलिए उम्मीदवार समय रहते अपने प्रश्नों के उत्तरों का मिलान कर लें।
आयोग ने अधिसूचना में विशेष रूप से स्पष्ट किया है कि यह प्रोविजनल उत्तर कुंजी केवल एक निश्चित समय अवधि के लिए ही पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थी 28 मई 2026 तक ही आयोग की वेबसाइट के माध्यम से इस आंसर-की को देख और डाउनलोड कर सकेत हैं। इस समय सीमा के समाप्त होने के बाद वेबसाइट से लिंक हटा दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर लें।
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर एक गूगल ड्राइव लिंक भी दिया गया है, जहां से इसे सीधे डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें मास्टर सेट के अंदर प्रश्नों को हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में दिया गया है। ठीक उसी के नीचे सही उत्तर भी बताया गया है। लेखपाल मेंस उत्तर कुंजी के जरिए अब आप देख सकते हैं कि आपके कितने प्रश्न सही हुए और कितने गलत। जिसके आपको अपने संभावित स्कोर का भी अंदाजा लग जाएगा। हालांकि, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा फाइनल उत्तर कुंजी बाद में जारी की जाएगी।