Trusted Source Image

UPSSSC: यूपी कृषि विभाग में 'तकनीकी सहायक' पदों पर भर्ती शुरू, आवेदन शुल्क, पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न

Saurabh Pandey | May 22, 2026 | 03:46 PM IST | 2 mins read

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कृषि प्राविधिक सहायक के 2,759 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसकी अंतिम तिथि 11 जून 2026 है। इस मुख्य परीक्षा में PET-2025 पास कृषि स्नातक अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2,759 रिक्त पदों को भरा जाएगा।  (आधिकारिक वेबसाइट)
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2,759 रिक्त पदों को भरा जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ द्वारा कृषि विभाग में 'तकनीकी सहायक' के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 11 जून 2026 तक है।

आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया भी 22 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 18 जून तक शुल्क समायोजन और आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2,759 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

UPSSSC Agriculture Technical Assistant Vacancy 2026: रिक्तियों की संख्या

कृषि निदेशालय के अंतर्गत तकनीकी सहायक ग्रुप-सी के कुल 2,759 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार रिक्तियों का श्रेणीवार वर्गीकरण इस प्रकार है:

श्रेणी
कुल पदों की संख्या
अनारक्षित / सामान्य (General)
1,692
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
573
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
275
अनुसूचित जाति (SC)
213
अनुसूचित जनजाति (ST)
06
कुल पद (Total)
2,759

UPSSSC Agriculture Technical Assistant Vacancy 2026: आवेदन शुल्क

यूपी कृषि विभाग में 'तकनीकी सहायक' पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को केवल ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क देना होगा, जो इस प्रकार है:

श्रेणी
ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क
अनारक्षित / सामान्य (General)
25 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
25 रुपये
अनुसूचित जाति (SC)
25 रुपये
अनुसूचित जनजाति (ST)
25 रुपये

Also read MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026: एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन तिथि 23 मई तक बढ़ी

UPSSSC Agriculture Technical Assistant Exam 2025: परीक्षा विवरण

आयोग द्वारा जारी विज्ञापन में मुख्य लिखित परीक्षा की सटीक तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। पीईटी-2025 के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद, मुख्य परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से अधिसूचित की जाएगी।

UPSSSC AGTA Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

चयन की प्रक्रिया पूरी तरह लिखित परीक्षा की मेरिट पर आधारित होगी। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) की होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और कुल अंक भी 100 होंगे। परीक्षा को हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में गलत उत्तर देने पर 25 प्रतिशत (1/4) अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। परीक्षा पाठ्यक्रम को तीन मुख्य भागों में विभाजित किया गया है-

  1. भाग-1 (कृषि संबंधित विषय) - फसल विज्ञान (25 प्रश्न), जैव तकनीकी, पादप प्रजनन व क्रॉप फिजियोलॉजी (10 प्रश्न), मृदा एवं जल प्रबंधन (15 प्रश्न), कृषि प्रसार (05 प्रश्न), कृषि अर्थशास्त्र एवं योजनाएं (05 प्रश्न), पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान (05 प्रश्न)। [कुल - 65 प्रश्न]
  2. भाग-2 (कंप्यूटर और आईटी) - कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाएं, समसामयिक विकास और नवाचार का ज्ञान। [कुल - 15 प्रश्न]
  3. भाग-3 (उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान) - उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी। [कुल - 20 प्रश्न]
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications