Abhay Pratap Singh | May 21, 2026 | 05:53 PM IST | 1 min read
एमपीईएसबी अस्पताल सहायक भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 49,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी अस्पताल सहायक भर्ती परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 मई कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई निर्धारित की गई थी।
पात्रता मानदंड के अनुसार, किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) की परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की आयु 1 जनवरी, 2026 तक 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
नीचे सारणी में एमपीईएसबी हॉस्पिटल असिस्टेंट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म के लिए संशोधित शेड्यूल जांच सकते हैं:
| विवरण | पूर्व में निर्धारित तिथियां | संशोधित तिथियां |
|---|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 7 मई, 2026 | 7 मई, 2026 (यथावत) |
| आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि | 21 मई, 2026 | 23 मई, 2026 |
| आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि | 26 मई, 2026 | 26 मई, 2026 (यथावत) |
एमपी अस्पताल सहायक परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य/ अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 560 रुपये तथा ओबीसी/ एससी/ एसटी को 310 रुपये का भुगतान करना होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से मध्य प्रदेश में कुल 1200 हॉस्पिटल असिस्टेंट के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
एमपीईएसबी हॉस्पिटल असिस्टेंट चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल चरण शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को 15,500 रुपये से लेकर 49,000 रुपये तक प्रति माह वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आवेदन पत्र भर सकते हैं: