Trusted Source Image

MPESB Police SI, Subedar Phase-II Result 2026: एमपी पुलिस एसआई, सूबेदार फेज 2 रिजल्ट esb.mp.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | May 19, 2026 | 10:40 AM IST | 1 min read

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) और सूबेदार भर्ती के लिए द्वितीय चरण का रिजल्ट जारी कर दिया है। 29 अप्रैल 2026 को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) और सूबेदार भर्ती के लिए द्वितीय चरण का रिजल्ट जारी कर दिया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) और सूबेदार भर्ती के लिए द्वितीय चरण का रिजल्ट जारी कर दिया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) और सूबेदार भर्ती के लिए आयोजित की गई द्वितीय चरण (Phase-II) की परीक्षा का परिणाम 2026 आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी 29 अप्रैल को आयोजित हुई इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब बोर्ड के आधिकारिकल पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

एमपी पुलिस एसआई, सूबेदार भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी एमपी ईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर नामांकन संख्या या पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की मदद से लॉगिन करना होगा।

एमपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) और सूबेदार फेज 2 रिजल्ट पीडीएफ में आवेदन पत्र / रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम, श्रेणी (सामान्य/ओबीसी/एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस), प्राप्त अंक, क्वालीफाइंग स्थिति और रैंक (यदि लागू हो) शामिल होगी।

MPESB Phase 2 Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले एमपी ईएसबी की आधिकारिक पोर्टल esb.mp.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट खुलते ही आपको English या हिन्दी चुनने को कहा जाएगा।
  3. अब आप जिस भाषा में आगे बढ़ना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद होमपेज पर आपको सबसे ऊपर 'Latest Updates' दिखेगा।
  5. वहां "Police Sub-Inspector and Subedar Phase-II Result" लिखा हुआ लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक कर दें।
  6. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आप अपना लॉगिन विवरण दर्ज करेंगे।
  7. फिर स्क्रीन पर दिए गए छोटे से गणित के सवाल (जैसे: 25+5=) को हल करके बॉक्स में लिखें।
  8. अब नीचे दिए गए 'Search' या 'Submit' बटन पर क्लिक कर दें।
  9. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा इसका स्क्रीनशॉट ले लें या पीडीएफ डाउनलोड कर लें।

Also read CG PAT PVPT 2026 Exam Date: नीट री-एग्जाम के कारण अब 28 जून को होगी पीएटी/पीवीपीटी परीक्षा, अधिसूचना जारी

MPESB Phase 2 Result 2025: चयन प्रक्रिया

  1. प्रारंभिक लिखित परीक्षा
  2. मुख्य लिखित परीक्षा
  3. शारीरिक परीक्षण (पीईटी और पीएमटी)
  4. व्यक्तिगत साक्षात्कार
  5. दस्तावेज सत्यापन
  6. चिकित्सा परीक्षा
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications