Trusted Source Image

RRB ALP Revised Vacancy 2026: सहायक लोको पायलट भर्ती में पदों की संख्या बढ़ी, संशोधित रिक्तियों का विवरण जानें

Saurabh Pandey | May 22, 2026 | 05:51 PM IST | 2 mins read

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सहायक लोको पायलट (ALP) भर्ती के तहत विज्ञापित पदों की संख्या में बढ़ोतरी की है। इसके तहत प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए भुवनेश्वर और बिलासपुर जैसे चुनिंदा रेलवे जोनों में रिक्तियों को संशोधित कर बढ़ा दिया गया है।

पहले भारतीय रेलवे में एएलपी के कुल 9,970 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया गया था, जिसे अब कुछ आरआरबी (RRB) जोनों के लिए बढ़ा दिया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
पहले भारतीय रेलवे में एएलपी के कुल 9,970 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया गया था, जिसे अब कुछ आरआरबी (RRB) जोनों के लिए बढ़ा दिया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सहायक लोको पायलट (ALP) की भर्ती में पदों की संख्या को बढ़ाने का निर्णय लिया है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक शुद्धिपत्र के अनुसार, पहले भारतीय रेलवे में एएलपी के कुल 9,970 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया गया था, जिसे अब कुछ आरआरबी (RRB) जोनों के लिए बढ़ा दिया गया है।

आरआरबी की तरफ से असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 14 जून तक है, जबकि शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 16 जून निर्धारित की गई है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को 17 जून से लेकर 26 जून तक फॉर्म में सुधार करने का मौका दिया जाएगा।

आरआरबी सहायक लोको पायलट भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

RRB ALP Recruitment 2026: पूर्व निर्धारित रिक्तियों की संख्या

आरआरबी
जोन
अनारक्षित / सामान्य वर्ग
अनुसूचित जाति
अनुसूचित जनजाति
ओबीसी
ईडबल्यूएस
कुल
भूतपूर्व सैनिक
भुवनेश्वर
पूर्व तटीय रेलवे (ECR)
454
205
119
121
29
928
93
बिलासपुर
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR)
228
86
43
155
56
568
57
सिकंदराबाद
पूर्व तटीय रेलवे (ECR)
216
80
40
144
53
533
53

RRB ALP Recruitment 2026: संशोधित रिक्तियों की संख्या

आरआरबी / जोन
अनारक्षित / सामान्य वर्ग
अनुसूचित जाति
अनुसूचित जनजाति
ओबीसी
ईडबल्यूएस
कुल पद
भूतपूर्व सैनिक
भुवनेश्वर (पूर्व तटीय रेलवे (ECR)
646
270
154
193
92
1,355
136
बिलासपुर (दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR)
435
160
79
288
106
1,068
107
सिकंदराबाद (पूर्व तटीय रेलवे (ECR)
246
91
45
164
60
606
61

RRB ALP Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

उम्मीदवार की श्रेणी
आवेदन शुल्क
रिफंड संबंधी नियम
सभी उम्मीदवार
500 रुपये
प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने पर बैंक शुल्क काटकर 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे।
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), भूतपूर्व सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBC) वर्ग
250 रुपये
प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने पर लागू बैंक शुल्क काटकर यह पूरा 250 रुपये वापस कर दिया जाएगा।

Also read BRO Recruitment 2026: बीआरओ भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया जानें

परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को लाभ

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट पदों की संख्या में हुई इस बढ़ोतरी से परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों के चयन के अवसर काफी बढ़ जाएंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पदों में की गई यह वृद्धि तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एएलपी भर्ती परीक्षा के संबंध में किसी भी लेटेस्ट अपडेट, परीक्षा तिथि या अन्य जानकारियों के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर ही भरोसा करें।

RRB ALP Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें

  1. सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  2. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  3. अब 'CEN 01/2025 (ALP)' का चयन करें और अपना पसंदीदा आरआरबी (RRB) और जोन चुनें।
  4. अपनी शैक्षणिक योग्यता (ITI/डिप्लोमा/डिग्री) और व्यक्तिगत विवरण ध्यानपूर्वक भरें।
  5. निर्धारित साइज में अपनी नई फोटो और हस्ताक्षर ऑनलाइन अपलोड करें।
  6. अब कैटेगरीवाइज ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  7. अंत में आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications