Trusted Source Image

BRO Recruitment 2026: बीआरओ भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया जानें

Saurabh Pandey | May 21, 2026 | 06:41 PM IST | 3 mins read

सीमा सड़क संगठन (BRO) ने ड्राफ्टमैन, स्टोर कीपर और इलेक्ट्रिशियन सहित विभिन्न ट्रेडों में केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए 879 पदों पर ऑफलाइन भर्ती निकाली है। योग्य अभ्यर्थी आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और आवेदन शुल्क के साथ 4 जुलाई 2026 (दूरदराज क्षेत्रों के लिए 19 जुलाई) तक आवेदन कर सकते हैं।

बीआरओ भर्ती परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाती है। (आधिकारिक वेबसाइट)
बीआरओ भर्ती परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाती है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रक्षा मंत्रालय के अधीन सीमा सड़क संगठन (BRO) ने विभिन्न पदों के लिए कुल 879 रिक्तियां जारी की है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से अपने आवेदन फॉर्म भरकर "कमांडेंट, जीआरईएफ केंद्र, दिघी कैंप, पुणे - 411015" के पते पर भेज सकते हैं। सामान्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि असम, मेघालय और लद्दाख जैसे दूरदराज के क्षेत्रों के लिए यह तिथि 19 जुलाई 2026 तय की गई है।

सभी पदों के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना कट-ऑफ तिथि 1 जून 2026 के आधार पर की जाएगी। भारत सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।

BRO Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ड्राफ्टमैन, हिंदी टाइपिस्ट, स्टोर कीपर टेक्निकल और इलेक्ट्रिशियन सहित कुल 879 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

पद कोड (Code)
पद/ट्रेड का नाम (Post/Trade)
अनारक्षित
ओबीसी
अनु. जाति (S
अनु. जनजाति
ईडब्ल्यूएस
कुल पद
01
ड्राफ्टमैन / नक्शानवीस (Draughtsman)
24
10
5
2
1


42

02
हिन्दी टंकक (Hindi Typist)
4
4
1
1
0


10

03
स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT)
151
77
43
22
7


300

04
ऑपरेटर (संचार) (Operator Communication)
114
83
41
18
5


261

05
प्रचालक उत्खनन मशीनरी (OEM)
135
35
20
15
2


207

06
इलेक्ट्रिशियन (Electrician)
38
19
10
9
3


79


कुल योग
466
228
120
67
18
879

BRO Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार (भूतपूर्व सैनिक और पूर्व-अग्निवीर सहित)
50 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) उम्मीदवार
50 रुपये
अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST)
निःशुल्क
दिव्यांग उम्मीदवार (PwBD)
निःशुल्क

BRO Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

  • ड्राफ्टमैन (Draughtsman) - किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषयों के साथ 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, वास्तुकला/ड्राफ्टमैनशिप में दो वर्षीय प्रमाण पत्र या सिविल ड्राफ्टमैन में राष्ट्रीय व्यापार प्रमाण पत्र (NTC) के साथ एक वर्ष का व्यावहारिक अनुभव होना आवश्यक है।
  • हिन्दी टंकक (Hindi Typist) - मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही कंप्यूटर पर हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति होनी अनिवार्य है।

  • स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT) - मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा वाहनों या इंजीनियरिंग उपकरणों से संबंधित स्टोर कीपिंग (भंडारण) का ज्ञान होना चाहिए।

  • ऑपरेटर संचार (Operator Communication) - मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही आईटीआई (ITI) से वायरलेस ऑपरेटर या रेडियो मैकेनिक का प्रमाण पत्र या सेना का समकक्ष रक्षा व्यापार प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

  • प्रचालक उत्खनन मशीनरी (OEM) - मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार के पास भारी मोटर वाहन (HMV) ड्राइविंग लाइसेंस या डोजर/एक्सावेटर चलाने का लाइसेंस और 6 महीने का अनुभव होना चाहिए।

  • इलेक्ट्रिशियन (Electrician) - मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही आईटीआई (ITI) से ऑटो इलेक्ट्रिशियन का प्रमाण पत्र और इस क्षेत्र में एक वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।

BRO Recruitment 2026: न्यूनतम उत्तीर्ण अंक

बीआरओ में विभिन्न पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को पास करने के लिए सामान्य (UR), ईडब्ल्यूएस (EWS) और ओबीसी (OBC) श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंक और अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य है।

Also read UPSC CDS 2 Recruitment 2026: भारतीय सेना के विभिन्न अंगों में 451 पदों पर भर्ती, 9 जून तक आवेदन करें आवेदन

BRO Recruitment 2026: फिजिकल टेस्ट

  1. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) - शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत उम्मीदवारों को 10 मिनट में 1.6 किलोमीटर (1600 मीटर) की दौड़ पूरी करनी होगी।
  2. पीईटी से छूट - दिव्यांग उम्मीदवारों (PwBD), भूतपूर्व सैनिकों (ESM), पूर्व-अग्निवीरों और पुनर्नियुक्ति के लिए आवेदन करने वाले विभागीय उम्मीदवारों को इस शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से पूरी तरह छूट दी गई है।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications