Trusted Source Image

CGSOS November Timetable 2026: सीजीएसओएस कक्षा 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, परीक्षाएं 23 नवंबर से शुरू

Santosh Kumar | October 7, 2026 | 06:33 PM IST | 1 min read

परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक तय किया गया है। बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा के दौरान अगर कोई सरकारी या स्थानीय छुट्टी घोषित की जाती है, तब भी परीक्षाएं तय शेड्यूल के अनुसार ही होंगी।

हाई स्कूल की परीक्षाएं 8 दिसंबर तक चलेंगी, जबकि हायर सेकेंडरी की परीक्षाएं 10 दिसंबर तक चलेंगी। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)
हाई स्कूल की परीक्षाएं 8 दिसंबर तक चलेंगी, जबकि हायर सेकेंडरी की परीक्षाएं 10 दिसंबर तक चलेंगी। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल (सीजीएसओएस) ने नवंबर 2026 सेशन के लिए मुख्य/अवसर परीक्षाओं का टाइम-टेबल जारी कर दिया है। कक्षा 10 (हाई स्कूल) और कक्षा 12 (हायर सेकेंडरी) की थ्योरी परीक्षाएं 23 नवंबर से शुरू होंगी। छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार, हाई स्कूल की परीक्षाएं 8 दिसंबर तक चलेंगी, जबकि हायर सेकेंडरी की परीक्षाएं 10 दिसंबर तक चलेंगी।

परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक तय किया गया है। बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा के दौरान अगर कोई सरकारी या स्थानीय छुट्टी घोषित की जाती है, तब भी परीक्षाएं तय शेड्यूल के अनुसार ही होंगी।

CGSOS November Timetable 2026: प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 दिसंबर तक

प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 दिसंबर तक करवाने का निर्देश दिया गया है। 12वीं की थ्योरी परीक्षा वाले दिन 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा भी हो सकती है। छात्र प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेट्स के बारे में जानकारी के लिए परीक्षा केंद्रों से संपर्क करें।

परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी चल रही है। छात्र 10 अक्टूबर तक सामान्य शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद, 13 से 17 अक्टूबर तक ₹500 के विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का मौका मिलेगा।

Also readSainik School Admission 2027: सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट, पिछले वर्षों के ट्रेंड्स

CGSOS 10th-12th Timetable 2026: कक्षा 10वीं-12वीं की डेटशीट

1791378143976सीजीएसओएस 10वीं-12वीं की डेटशीट (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications