Trusted Source Image

Sainik School Admission 2027: सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट, पिछले वर्षों के ट्रेंड्स

Santosh Kumar | October 7, 2026 | 01:51 PM IST | 2 mins read

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित होने वाले 2027-28 एकेडमिक सेशन के लिए सैनिक स्कूल एडमिशन प्रोसेस ऑनलाइन शुरू होगा।

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम अगले साल जनवरी में आयोजित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम अगले साल जनवरी में आयोजित किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए 'ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन' (एआईएसएसईई) 2027 के एप्लीकेशन फॉर्म जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित होने वाले 2027-28 एकेडमिक सेशन के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस ऑनलाइन शुरू होगा। हालांकि, एनटीए ने अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, लेकिन पिछले ट्रेंड्स के आधार पर एप्लीकेशन फॉर्म अक्टूबर में जारी किए जा सकते हैं।

पिछले सालों के ट्रेंड्स को देखें, तो एआईएसएसईई का नोटिफिकेशन आमतौर पर अक्टूबर में जारी किया जाता है। सेशन 2026-27 के लिए फॉर्म 10 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया था और एप्लीकेशन 9 नवंबर तक स्वीकार किए गए।

Sainik School Exam Date 2027: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम डेट

एआईएसएसईई 2027 परीक्षा 31 जनवरी 2027 को प्रस्तावित है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद, उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए लगभग एक महीने का समय दिया जाता है, जिसके बाद करेक्शन विंडो खुलती है।

योग्य स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट के जरिए सैनिक स्कूल एडमिशन 2027 के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। जो छात्र देश भर के सैनिक स्कूलों में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर आवेदन करना होगा।

Also readAnti-Paper Leak Bill: लोकसभा में भारी हंगामे के बीच एंटी-पेपर लीक बिल पास, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

Sainik School Admission 2027: पिछले वर्षों के ट्रेंड्स

पिछले सालों में सैनिक स्कूल एडमिशन फॉर्म जारी होने की डेट्स की जानकारी टेबल में दी गई है-

परीक्षा वर्ष (सत्र

आवेदन फॉर्म शुरू होने की तारीख

एआईएसएसईई 2026 (2026–27)

10 अक्टूबर 2025

एआईएसएसईई 2025 (2025–26)

24 दिसंबर 2024

एआईएसएसईई 2024 (2024–25)

7 नवंबर 2023

एआईएसएसईई 2023 (2023–24)

21 अक्टूबर 2022

एआईएसएसईई 2022 (2022–23)

27 सितंबर 2021

Sainik School Eligibility 2027: सैनिक स्कूल पात्रता मानदंड

छात्र ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2027 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in नियमित रूप से देखते रहें। सैनिक स्कूल एग्जाम के लिए लड़के और लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं।

सैनिक स्कूल कक्षा 6 में प्रवेश के लिए, स्टूडेंट्स की आयु 31 मार्च, 2027 तक 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सैनिक स्कूल कक्षा 9 में प्रवेश के लिए, उम्मीदवार की आयु 31 मार्च, 2027 तक 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

सैनिक स्कूल में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए, छात्र किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5 में नामांकित होना चाहिए। सैनिक स्कूल में कक्षा 9 में एडमिशन के लिए, छात्र किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 8 में नामांकित होना चाहिए।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications