UGC NET June 2025: यूजीसी नेट जून रजिस्ट्रेशन का कल आखिरी मौका, एप्लीकेशन करेक्शन 14 मई से
Santosh Kumar | May 11, 2025 | 03:37 PM IST | 2 mins read
एनटीए यूजीसी नेट जून 2025 आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर पहले अपना पंजीकरण करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की कल (12 मई) आखिरी तारीख है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक यूजीसी नेट 2025 आवेदन पत्र नहीं भरा है, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यूजीसी नेट 2025 रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
एनटीए यूजीसी नेट जून 2025 आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा। यूजीसी नेट 2025 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 14 से 15 मई तक उम्मीदवारों के लिए खुली रहेगी।
UGC NET June 2025: यूजीसी नेट एप्लीकेशन फीस
यूजीसी नेट आवेदन पत्र 2025 भरने के लिए सामान्य वर्ग को 1150 रुपये, जनरल-ईडब्ल्यूएस को 600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/थर्ड जेंडर को यूजीसी नेट आवेदन शुल्क के रूप में 325 रुपये का भुगतान करना होगा।
उम्मीदवार 13 मई तक यूजीसी नेट 2025 आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा 21 से 30 जून तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
UGC NET Application Form 2025: आवश्यक दस्तावेज
यूजीसी नेट 2025 परीक्षा 85 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी -
- राशन कार्ड, पासपोर्ट नंबर, आधार कार्ड नंबर, वोटर आईडी कार्ड नंबर या अन्य सरकारी आईडी।
- विश्वविद्यालय/बोर्ड प्रमाण पत्र।
- योग्यता डिग्री प्रमाण पत्र।
- श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
- फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई छवियां (निर्दिष्ट प्रारूप में)।
- वैध ईमेल आईडी और सक्रिय मोबाइल नंबर।
- स्थायी और पत्राचार पता (पिन कोड सहित)।
- वरीयता के अनुसार 4परीक्षा शहर।
- यूजीसी नेट विषय का कोड, जिसके लिए आप परीक्षा देना चाहते हैं (सूचना विवरणिका में उपलब्ध)।
यदि किसी अभ्यर्थी को आवेदन करते समय कोई समस्या आती है, तो वे मदद के लिए 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं तथा ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल करके भी अपनी समस्या या प्रश्न भेज सकते हैं।
अगली खबर
]CBSE Result 2025: सीबीएसई जूनियर असिस्टेंट, सुपरिटेंडेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के साथ लॉग इन करके सीबीएसई रिजल्ट 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम