UGC NET Answer Key 2025: यूजीसी नेट जून आंसर की ugcnet.nta.ac.in पर जारी, 8 जुलाई तक दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | July 6, 2025 | 10:15 AM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर की 2025 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जून सत्र के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन-नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट 2025 (UGC NET 2025) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर यूजीसी नेट जून 2025 प्रोविजनल आंसर की जांच सकते हैं।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर की 2025 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2025 पर 8 जुलाई (शाम 5:00 बजे) तक आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है। समय सीमा के बाद यूजीसी नेट आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो बंद कर दी जाएगी।
एनटीए यूजीसी नेट प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2025 पर चुनौती दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति आपत्ति 200 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, यूजीसी नेट उत्तर कुंजी चुनौती विंडो 6 से 8 जुलाई के बीच उपलब्ध होगी। भुगतान करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई (शाम 5:00 बजे तक) है।
नोटिस में कहा गया कि, “जो अभ्यर्थी उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे प्रति प्रश्न 200 रुपए शुल्क का भुगतान करके चुनौती दर्ज करा सकते हैं, आपत्ति शुल्क गैर-वापसीयोग्य है। प्रोसेसिंग शुल्क की रसीद के बिना किसी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा। किसी अन्य मोड के माध्यम से चुनौतियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।”
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देश भर के विभिन्न शहरों में सीबीटी मोड में 85 विषयों के लिए यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा आयोजित की। 25 से 29 जून 2025 तक आयोजित यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के लिए प्रारंभिक उत्तर कुंजी रिकॉर्ड किए गए उत्तरों और प्रश्न पत्र के साथ वेबसाइट पर चुनौती देने के लिए उपलब्ध है।
UGC NET Answer Key 2025 June: कैसे डाउनलोड करें?
कैंडिडेट निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- UGC NET जून 2025 सेशन’ उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- एनटीए यूजी नेट उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
- आवश्यकता होने पर शुल्क भुगतान के साथ आपत्तियां उठाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी