UGC NET June 2024: यूजीसी नेट जून पंजीकरण ugcnet.nta.ac.in पर शुरू, 10 मई लास्ट डेट
Saurabh Pandey | April 22, 2024 | 11:07 AM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु परीक्षा माह के पहले दिन तक अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होनी चाहिए।
नई दिल्ली : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की तरफ से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2024 (यूजीसी नेट) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। यूजीसी नेट 2024 पंजीकरण करने की आखिरी तारीख 10 मई तक है। उम्मीदवार 12 मई तक आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से कर सकते हैं। जबकि आवेदन फॉर्म में वांछित सुधार करने का मौका 13 से 15 मई तक उम्मीदवारों को दिया जाएगा।
UGC NET June 2024 परीक्षा पैटर्न
आधिकारिक सूचना के अनुसार यूजीसी नेट परीक्षा 16 जून, 2024 को आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप' और 'सहायक प्रोफेसर' की पात्रता और पीएचडी में प्रवेश के लिए यूजीसी नेट जून 2024 ओएमआर (पेन और पेपर) मोड में 83 विषयों में आयोजित करेगी। परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। दोनों पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रकार, बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपरों के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा। यूजीसी नेट जून सेशन 2024 से चार वर्षीय ग्रेजुएशन करने वाले फाइनल ईयर/सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन के लिए पात्र माने जाएंगे।
Ugc net june 2024 registration आवेदन शुल्क
यूजीसी नेट परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य ,अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि ओबीसी,एनसीएल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 600 रुपये इसके अलावा एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को 325 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
UGC NET Registration ऑनलाइन आवेदन का तरीका
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- यूजीसी नेट जून 2024 के लिए आवेदन पर क्लिक करें।
- यूजीसी नेट पंजीकरण या लॉगिन के लिए एक नया टैब दिखाई देगा।
- अपनी डिटेल भरकर नेट पंजीकरण पूरा करें।
- इसके बाद, यूजीसी नेट आवेदन पत्र 2024 भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- यूजीसी नेट आवेदन शुल्क रसीद सुरक्षित रख लें।
- यूजीसी नेट 2024 आवेदन पत्र का कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच