UGC NET Dec 2026: यूजीसी नेट दिसंबर आवेदन फॉर्म भरने का आखिरी मौका कल तक, नई परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | October 30, 2026 | 03:53 PM IST | 2 mins read
एनटीए यूजीसी नेट 2026 दिसंबर एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए आवेदकों को 2 नवंबर से 4 नवंबर तक का समय दिया जाएगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर 2026 (UGC NET December 2026) परीक्षा के लिए आवेदन विंडो कल बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर 31 अक्टूबर, 2026 को रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य/ अनारक्षित वर्ग के कैंडिडेट को 1150 रुपये, जनरल-ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी-एनसीएल को 600 रुपये और एससी/ एसटी/ थर्ड जेंडर/ दिव्यांग व्यक्तियों को 325 रुपये का भुगतान करना होगा। यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू है।
UGC NET December 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
एनटीए यूजीसी नेट 2026 दिसंबर एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार की प्रक्रिया 2 नवंबर को शुरू होगी और 4 नवंबर को रात 11:50 बजे समाप्त हो जाएगी। लिखित परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप 23 नवंबर को और एडमिट कार्ड 7 दिसंबर को जारी कर दिया जाएगा।
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों/ संस्थानों से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 55% अंक प्राप्त करने वाले कैंडिडेट यूजीसी नेट 2026 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। ओबीसी-एनसीएल, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग व्यक्ति और थर्ड जेंडर को 5 प्रतिशत की छूट दी गई है।
एनटीए द्वारा यूजीसी नेट परीक्षा जेआरएफ एवं असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति, असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति एवं पीएचडी प्रवेश और केवल पीएचडी प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एनटीए यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।
UGC NET December 2026 Application Form Last Date: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके जल्द से जल्द यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एप्लीकेश फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले https://ugcnet.nta.nic.in/ पर विजिट करें।
- ‘यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एप्लीकेशन फॉर्म लाइव’ पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण की मदद से पंजीकरण करें और फॉर्म भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें, फीस जमा करें, सबमिट करें और प्रिंट लें।
अगली खबर
]HPPSC Medical Officer Exam 2026: एचपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर एग्जाम शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड डाउनलोड चरण जानें
एचपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर जनरल विंग चयन प्रक्रिया के चरण-1 में पेपर 1 (ऑब्जेक्टिव टाइप स्क्रीनिंग टेस्ट) और पेपर 2 (डिस्क्रिप्टिव सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट) शामिल किया गया है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार