UGC NET December 2025: यूजीसी नेट दिसंबर पंजीकरण की आखिरी तिथि कल, 31 दिसंबर से शुरू होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | November 6, 2025 | 02:13 PM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के लिए आवेदन सुधार विंडो 10 से 12 नवंबर तक खुली रहेगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा कल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) दिसंबर 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। पात्रता मानदंड पूरा करने वाले उम्मीवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि 7 नवंबर तक यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सामान्य/ अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,150 रुपये है, जबकि सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी-एनसीएल आवेदकों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ ट्रांसजेंडर कैंडिडेट को 325 रुपए एप्लीकेशन फीस देनी होगी। यूजीसी नेट दिसंबर 2025 पंजीकरण विंडो 7 अक्टूबर से खुली है।
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के लिए आवेदन सुधार विंडो 10 से 12 नवंबर तक खुली रहेगी। पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार इस दौरान अपने आवेदन में व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा शहर की प्राथमिकताएं और स्कैन की गई फोटो को संशोधित कर सकेंगे। एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा कुल 85 विषयों के लिए कराई जाएगी।
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा 31 दिसंबर, 2025 से 7 जनवरी, 2026 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट सिटी स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, एनटीए ने अभी तक यूजीसी नेट दिसंबर एडमिट कार्ड 2025 जारी करने की तिथि घोषित नहीं की है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी एडवारी में कहा, “जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करते हुए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें और जमा करें। भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।”
यूजीसी नेट परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप, असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति, असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश तथा केवल पीएचडी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से एनटीए की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर समय-समय पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]JEE Main 2026: छात्रों की शिकायतों पर सीबीएसई ने स्कूलों से जेईई आवेदन हेतु कक्षा 11 पंजीकरण नंबर बताने को कहा
सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर इस संबंध में एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है। कई छात्रों और अभिभावकों की शिकायतों के बाद, बोर्ड ने स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम