UGC NET December 2025 City Slip: यूजीसी नेट दिसंबर सिटी इंटिमेशन स्लिप ugcnet.nta.nic.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | December 21, 2025 | 12:36 PM IST | 2 mins read
एनटीए यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 (UGC NET December 2025) परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सिटी स्लिप में उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकते हैं। यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी देश भर के अलग-अलग शहरों में 31 दिसंबर, 2025 से 7 जनवरी, 2026 तक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में 85 विषयों के लिए यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा आयोजित करेगी। परीक्षा दो चरणों में कराई जाएगी, सुबह का सत्र 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर का सत्र 3 बजे से 6 बजे तक चलेगा।
परीक्षा एजेंसी ने आधिकारिक नोटिस में कहा कि, “उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि यह यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं है। यह उम्मीदवारों की सुविधा के लिए उस शहर के अलॉटमेंट की एडवांस जानकारी है जहां परीक्षा केंद्र होगा। यूजीसी नेट दिसंबर 2025 का एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा।”
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का आयोजन सहायक प्रोफेसर पदों, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और डॉक्टरेट कार्यक्रम में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की पात्रता का मूल्यांकन करने के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए एनटीए यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UGC NET City Intimation Slip 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- ‘यूजीसी-नेट दिसंबर 2025 शहर सूचना’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा