UGC NET December 2024 Result: यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परिणाम 21 फरवरी को होगा जारी - रिपोर्ट
Abhay Pratap Singh | February 18, 2025 | 04:55 PM IST | 2 mins read
एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि UGC NET December 2024 के नतीजे 21 फरवरी तक जारी किए जाएंगे।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन - नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) दिसंबर 2024 का परिणाम 21 फरवरी को घोषित किया जाएगा। एनटीए की घोषणा के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर यूजीसी नेट दिसंबर परिणाम 2024 की जांच सकेंगे।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
मीडिया संस्थान इंडियन एक्सप्रेस ने एक अज्ञात सूत्र का हवाला देते हुए बताया है कि, UGC NET December 2024 के नतीजे शुक्रवार, 21 फरवरी तक जारी किए जाएंगे। यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा 3 से 27 जनवरी, 2025 तक आयोजित की गई। प्रोविजनल उत्तर कुंजी 1 फरवरी को उपलब्ध करा दी गई थी।
यूजीसी नेट 2025 के नतीजे देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन की आवश्यकता होगी। यूजीसी नेट परिणाम आमतौर पर परीक्षा की अंतिम तिथि के 30 से 40 दिनों के भीतर घोषित कर दिए जाते हैं। यूजीसी नेट का आयोजन प्रत्येक वर्ष जून और दिसंबर महीने में किया जाता है।
एनटीए ने कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 85 विषयों के लिए यूजीसी नेट दिसंबर 2024 आयोजित किया। यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, जून 2024 सत्र की परीक्षा के लिए अंतिम परीक्षा तिथि 4 सितंबर थी, उत्तर कुंजी 11 सितंबर को जारी की गई और परिणाम 17 अक्टूबर को घोषित किए गए।
यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। यूजीसी नेट परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्रोफेसर और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनटीए यूजीसी नेट की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UGC NET December 2024 Result Date: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से यूजीसी नेट 2024 दिसंबर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- UGC NET दिसंबर 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक खोलें।
- कैंडिडेट लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परिणाम दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]GSEB Board Exam 2025 Admit Card: गुजरात बोर्ड कक्षा 10, 12 एडमिट कार्ड gseb.org पर जारी, परीक्षा 27 फरवरी से
जीएसईबी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 10 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी और 17 मार्च को समाप्त होंगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल