UGC NET Answer Key 2024: यूजीसी नेट दिसंबर 2024 प्रोविजनल आंसर की ugcnet.nta.ac.in पर जारी; आपत्ति दर्ज कराएं
Abhay Pratap Singh | January 31, 2025 | 07:24 PM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट दिसंबर प्रोविजनल आंसर की 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 31 जनवरी को यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। यूजीसी नेट दिसंबर 2024 एग्जाम में उपस्थित हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से यूजीसी नेट दिसंबर 2024 प्रारंभिक उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
उम्मीदवारों को यूजीसी नेट दिसंबर प्रोविजनल आंसर की 2024 डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। दिसंबर 2024 सत्र के लिए यूजीसी नेट आंसर की पर उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान के साथ 3 फरवरी तक आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है।
परीक्षा एजेंसी एनटीए ने जारी नोटिस में कहा कि, “03, 06, 07, 08, 09, 10, 16, 21 और 27 जनवरी 2025 को आयोजित यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की रिकॉर्ड किए गए प्रतिक्रियाओं के साथ प्रश्न पत्र वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in/ पर उपलब्ध हैं, ताकि उम्मीदवार प्रारंभिक उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकें।”
Also read NTA Exams 2025: जेईई मेन सत्र-1 में 94.4% और यूजीसी नेट परीक्षा में 76.5% उपस्थिति दर्ज, आंकड़े जारी
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “उम्मीदवार यूजीसी नेट दिसंबर 2024 प्रोविजनल आंसर की पर 31 जनवरी शाम 6 बजे से 3 फरवरी शाम 6 बजे तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। जो अभ्यर्थी उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें गैर-वापसी योग्य प्रसंस्करण शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 200 रुपये का भुगतान करना होगा।”
एनटीए ने कहा कि, आपत्ति शुल्क की रसीद के बिना किसी भी चुनौती को स्वीकार नहीं किया जाएगा। यूजीसी नेट ऑब्जेक्शन फीस जमा करने की लास्ट डेट 3 फरवरी है। वहीं, ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य माध्यम से प्राप्त चुनौतियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
UGC NET Answer Key 2024 pdf download: चुनौती कैसे दर्ज कराएं?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से आपत्ति उठा सकते हैं:
- कैंडिडेट सबसे पहले ugcnet.nta.ac.in पर विजिट करें।
- लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में ‘आंसर की’ चैलेंज पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और लॉगिन करें।
- व्यू आंसर की पर क्लिक करें और फिर ‘चैलेंज’ बटन पर क्लिक करें।
- आपत्ति वाले प्रश्न का चयन करें और सहायक दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल