UGC NET Admit Card 2024: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड, सिटी स्लिप सभी एग्जाम डेट्स के लिए ugcnet.nta.ac.in पर जारी
Santosh Kumar | January 12, 2025 | 01:14 PM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट 2024 एडमिट कार्ड, सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज यानी 12 जनवरी को यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (यूजीसी नेट) 2024 की सभी परीक्षा तिथियों के लिए एडमिट कार्ड, सिटी स्लिप जारी कर दी है। यूजीसी नेट दिसंबर सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के जरिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड, सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
यूजीसी नेट 2024 एडमिट कार्ड, सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। यूजीसी नेट परीक्षा 2024 3 से 16 जनवरी तक निर्धारित है।
UGC NET Admit Card 2024: यूजीसी नेट एग्जाम टाइम
यूजीसी नेट हॉल टिकट 2024 के साथ पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी जैसे मूल पहचान प्रमाण ले जाना आवश्यक है। एनटीए इस बार 2 अतिरिक्त विषयों के लिए परीक्षा आयोजित कर रहा है।
यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 85 विषयों के लिए देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।
UGC NET City Intimation Slip 2024: एडमिट कार्ड, सिटी स्लिप कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एनटीए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड, सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- यूजीसी नेट एडमिट कार्ड, सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- यूजीसी नेट एडमिट कार्ड, सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- दर्ज विवरण की जांच करें और पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
UGC NET 2024 Exam Guidelines: एग्जाम डे गाइडलाइंस
यूजीसी नेट परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दिशानिर्देशों का पालन करना होगा-
- यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा से दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
- एनटीए वेबसाइट से डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड की एक प्रिंटेड कॉपी लाना होगा।
- परीक्षा केंद्र पर देर से आने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले पंजीकरण डेस्क बंद हो जाएगा।
- मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्टवॉच और अन्य गैजेट जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम लेकर जाना मना है।
- परीक्षा हॉल के अंदर भोजन या पेय पदार्थ का सेवन करना प्रतिबंधित है।
- परीक्षा के संबंध में सहायता के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें