UGC NET 2024 Exam Schedule: यूजीसी नेट एग्जाम शेड्यूल nta.ac.in पर जारी, दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
Santosh Kumar | August 2, 2024 | 01:03 PM IST | 2 mins read
एनटीए जल्द ही जून सत्र के लिए यूजीसी नेट 2024 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करेगा। यूजीसी नेट 2024 परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए ) ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (यूजीसी नेट) 2024 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in के माध्यम से यूजीसी नेट परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं। यूजीसी नेट 2024 जून सत्र की परीक्षा 83 विषयों के लिए दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट 2024 जून सत्र की परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट 2024 एडमिट कार्ड नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा अगस्त के दूसरे सप्ताह या परीक्षा से 2-3 दिन पहले जारी किया जा सकता है। इससे पहले यूजीसी नेट परीक्षा 18 जून को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक के संदेह के कारण परीक्षा 19 जून को रद्द कर दी गई थी।
UGC NET 2024 Schedule: परीक्षा समय
जारी नोटिस के अनुसार, एनटीए परीक्षा से 10 दिन पहले यूजीसी नेट 2024 सिटी इंटिमेशन स्लिप प्रदर्शित करेगा। यूजीसी नेट 2024 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद, आवेदक इसे ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे। यूजीसी नेट 2024 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
यूजीसी नेट 2024 जून परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी- एक शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। अभ्यर्थी सभी विषयों की परीक्षा के लिए जारी शेड्यूल देख सकते हैं।
UGC NET 2024 June Schedule: ऐसे करें चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से UGC NET Exam Schedule 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, UGC NET Schedule 2024 Link पर क्लिक करें।
- यूजीसी नेट 2024 परीक्षा शेड्यूल स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- सभी विषयों की परीक्षा विवरण देखें और डाउनलोड करें।
जारी नोटिस के अनुसार, यूजीसी-नेट जून 2024 के संबंध में किसी भी अतिरिक्त जानकारी के लिए, उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा