UGC Fellowship 2024: यूजीसी ने पीएचडी फेलोशिप की बकाया राशि का दावा करने की समय सीमा 8 अक्टूबर तक बढ़ाई
Abhay Pratap Singh | July 11, 2024 | 03:56 PM IST | 2 mins read
यूजीसी ने उच्च शिक्षा संस्थानों और फेलो से अपने लंबित बकाये का दावा करने का आग्रह किया है, जिसमें फेलोशिप राशि, मकान किराया भत्ता और अगस्त 2024 तक स्वीकार्य आकस्मिक निधि शामिल है।
नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने पोस्ट-डॉक्टोरल और डॉक्टरल फेलोशिप की बकाया राशि का दावा करने की समय सीमा 8 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। नोटिस में बताया गया है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को लंबित बकाया राशि का दावा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का अनुरोध करने वाली कई अपीलें मिली हैं।
यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के आधिकारिक सूचना में कहा गया कि, “यूजीसी को लंबित बकाया राशि का दावा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए कई अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं। इसलिए आयोग द्वारा बकाया राशि का दावा करने की अंतिम तिथि को 8 अक्टूबर 2024 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।”
उच्च शिक्षा संस्थानों (HEIs) और फेलो से अपने लंबित बकाया राशि का अनुरोध करने की अपील की गई है, जिसमें फेलोशिप राशि, मकान किराया भत्ता और अगस्त 2024 तक स्वीकार्य आकस्मिक निधि शामिल है। ये दावे छात्रवृत्ति फेलोशिप प्रबंधन पोर्टल (एसएफएमपी) के माध्यम से अंतिम तिथि से पहले दर्ज किए जा सकते हैं।
Also read CSIR NET, UGC NET Exam Date: सीएसआईआर, यूजीसी नेट, एनसीईटी परीक्षा तिथि घोषित, जानें शेड्यूल
यूजीसी ने नोटिस में कहा है, “हितधारकों (उच्च शिक्षा संस्थानों और फेलो) से अनुरोध है कि वे अगस्त 2024 तक अपने लंबित बकाये, फेलोशिप, मकान किराया भत्ता/ आकस्मिक व्यय का दावा 8 अक्टूबर 2024 तक छात्रवृत्ति फेलोशिप प्रबंधन पोर्टल (SFMP) पर करें।”
मार्च 2024 में केंद्र सरकार ने पीएचडी और पोस्ट-डॉक्टोरल छात्रों के लिए एक कॉमन फेलोशिप पोर्टल शुरू किया। इस पोर्टल पर यूजीसी, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च और ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE)) के लिए आवेदन फॉर्म उपलब्ध हैं।
यूजीसी ने कहा है कि जिन स्कॉलर्स या नोडल अधिकारियों ने पिछली फेलोशिप दरों के लिए पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें संशोधित फेलोशिप दरों के परिणामस्वरूप बकाया राशि का दावा करने के लिए आगे की कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, दिसंबर 2023 तक की अवधि से संबंधित कोई भी दावा 8 अप्रैल 2024 के बाद यूजीसी द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच