Saurabh Pandey | March 5, 2026 | 06:55 PM IST | 3 mins read
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों या मोबाइल फोन सहित कोई भी अन्य निजी सामान ले जाने की अनुमति नहीं है। परीक्षा अधिकारी निजी सामान की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे और ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
Use the CUET 2026 College Predictor to shortlist universities that match your performance based on expected scores.
Try Now
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, पोस्टग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी) परीक्षा 2026 के संबंध में एडवाइजरी जारी कर दी है। सीयूईटी पीजी परीक्षा कल 6 मार्च से शुरू हो रही है, जो 27 मार्च तक चलेगी।
New: CUET 2026 College Predictor | DU College 2026 Predictor
CUET UG 2026: Answer Key Download Link | Answer Key Objection Window Link
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
एनटीए की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि परीक्षा के दिन किसी भी असुविधा से बचने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र का स्थान सत्यापित करने की सलाह दी जाती है।
उम्मीदवारों को आधार के माध्यम से पंजीकरण करने का विकल्प दिया गया था। जिन उम्मीदवारों ने आधार के माध्यम से पंजीकरण नहीं किया , उन्हें परीक्षा के दिन परीक्षा स्थल पर अपना सत्यापन करवाने के लिए समय से पहले (गेट बंद होने के समय से कम से कम 1 घंटा पहले) पहुंचना होगा।
मधुमेह से पीड़ित छात्रों को परीक्षा कक्ष में चीनी की गोलियां/फल (जैसे केले/सेब/संतरे) और पारदर्शी पानी की बोतलें ले जाने की अनुमति होगी। हालांकि, उन्हें चॉकलेट/कैंडी/सैंडविच आदि जैसे पैक्ड खाद्य पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
सीयूईटी पीजी परीक्षा की अवधि 90 मिनट (1 घंटा 30 मिनट) होगी। इस परीक्षा में कुल 75 प्रश्न होंगे। प्रश्न पत्र दो भाषाओं (अंग्रेजी/ हिंदी) में होंगे, केवल निम्नलिखित को छोड़क-