UCEED Counselling 2025: यूसीड काउंसलिंग पंजीकरण uceed.iitb.ac.in पर शुरू, शुल्क, सीट मैट्रिक्स जानें
Saurabh Pandey | March 14, 2025 | 12:31 PM IST | 1 min read
यूसीड सीट स्वीकृति शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी-एनसीएल के लिए 60,000 रुपये और एसटी, एससी, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 15,000 रुपये है।
नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे की तरफ से यूजी डिजाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन यानी यूसीड काउंसलिंग 2025 पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in के माध्यम से यूसीड काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे। काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है।
यूसीड सीट स्वीकृति शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी-एनसीएल के लिए 60,000 रुपये और एसटी, एससी, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 15,000 रुपये है।
UCEED 2025: काउंसलिंग शुल्क
यूसीड काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन वाले उम्मीदवारों को 4000 रुपये काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा।
UCEED 2025: काउंसलिंग राउंड
आईआईटी बॉम्बे ने UCEED सीट मैट्रिक्स 2025 जारी कर दिया है, जिसके मुताबिक सीट आवंटन के लिए कुल 245 बी.डिजाइन सीटें उपलब्ध हैं। आईआईटी बॉम्बे UCEED सीट आवंटन 2025 के लिए काउंसलिंग के पांच राउंड आयोजित करेगा।
UCEED Counselling 2025: सीट आवंटन पत्र
UCEED परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर सीटें आरक्षित की जाएंगी। परीक्षा अधिकारी काउंसलिंग के प्रत्येक राउंड के लिए UCEED कट-ऑफ जारी करेंगे। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने लॉगिन विवरण जैसे ईमेल और पासवर्ड का उपयोग करके अपने UCEED 2025 सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करने होंगे।
UCEED Counselling 2025: सीट मैट्रिक्स
|
कैटेगरी |
सीटों की संख्या (2025) |
|---|---|
|
ओपन |
95 |
|
ओपन पीडब्ल्यूडी |
4 |
|
ईडब्ल्यूएस |
25 |
|
ईडब्ल्यूएस पीडब्ल्यूडी |
2 |
|
ओबीसी एनसीएल |
63 |
|
ओबीसी एनसीएल पीडब्ल्यूडी |
1 |
|
एससी |
34 |
|
एससी पीडब्ल्यूडी |
3 |
|
एसटी |
17 |
|
एसटी पीडब्ल्यूडी |
1 |
|
टोटल सीट्स |
245 |
Also read UCEED 2025 Result: यूसीड रिजल्ट uceed.iitb.ac.in पर जारी, रैंक लिस्ट, स्कोरकार्ड
UCEED Counselling 2025: काउंसलिंग में भाग लेने वाले कॉलेज
यूसीड परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में काउंसलिंग और सीट आवंटन के लिए आवेदन कर सकते हैं। UCEED काउंसलिंग में भाग लेने वाले कॉलेजों की सूची में आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी इंदौर, आईआईटी रुड़की और भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी, डिजाइन और विनिर्माण संस्थान (आईआईआईटीडीएम) जबलपुर शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा