राजधानी दिल्ली में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की हुई मौत, दो आरोपी गिरफ्तार
Press Trust of India | July 28, 2024 | 03:07 PM IST | 2 mins read
मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश की श्रेया यादव, तेलंगाना की तान्या सोनी और केरल के रहने वाले नवीन दलविन के रूप में की गई है।
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार को एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने रविवार को उस कोचिंग सेंटर के मालिक और समन्वयक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या समेत अन्य आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) एम हर्षवर्धन ने कहा कि, ‘‘अब तक हमने दो आरोपियों कोचिंग सेंटर के मालिक और समन्वयक को गिरफ्तार किया है।’’
डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि, ‘राजेंद्र नगर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या), धारा 106 (1) (जल्दबाजी या लापरवाही में किए कार्य से किसी व्यक्ति की मौत), धारा 115 (2), धारा 290 (इमारतों को गिराने, मरम्मत करने या बनाने के संबंध में लापरवाही) और धारा 35 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।’’
डीसीपी ने जानकारी देते हुए आगे कहा कि, ‘‘तलाश और बचाव अभियान समाप्त हो गया है। ‘बेसमेंट’ से कुल तीन शव मिले हैं। सभी की पहचान कर ली गई है और हमने घटना के बारे में मृतकों के परिजन को सूचित कर दिया है।’
बता दें,’ बचाव अभियान के दौरान दो छात्राओं और एक छात्र के शव घटनास्थल से बरामद किए गए। यह अभियान पुलिस और अग्निशमन विभाग द्वारा चलाया गया।
पुलिस ने बताया कि इस घटना में मृतक अभ्यर्थियों की पहचान उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर की श्रेया यादव, तेलंगाना की तान्या सोनी और केरल राज्य के एर्नाकुलम के रहने वाले नवीन दलविन के रूप में की गई है।
मध्य दिल्ली के ‘ओल्ड राजेंद्र नगर’ इलाके में शनिवार को भारी बारिश के बाद एक कोचिंग सेंटर के ‘बेसमेंट’ में पानी भर जाने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों की मौत हुई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा