शिक्षक ने ऑटो चालक के बच्चों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 10,00,000 रुपये की ठगी की

Press Trust of India | October 4, 2026 | 12:30 PM IST | 1 min read

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बेटी कल्याण रेलवे स्टेशन के पास एक अकादमी में पुलिस की नौकरियों के लिए भर्ती-पूर्व प्रशिक्षण ले रही थी।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच साइबर प्रकोष्ठ को सौंप दी गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: पुणे में प्रतियोगी परीक्षा अकादमी के एक शिक्षक के खिलाफ एक ऑटो-रिक्शा चालक से उसके बच्चों को महाराष्ट्र पुलिस और भारतीय नौसेना में नौकरी दिलाने का वादा करके 10 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी है।

ठाणे जिले के भिवंडी के रहने वाले 46 वर्षीय शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बेटी कल्याण रेलवे स्टेशन के पास एक अकादमी में पुलिस की नौकरियों के लिए भर्ती-पूर्व प्रशिक्षण ले रही थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि अकादमी के एक शिक्षक ने शिकायतकर्ता की बेटी को महाराष्ट्र पुलिस में नौकरी और उसके बेटे को भारतीय नौसेना में शुरुआती स्तर का पद दिलाने का वादा करके उससे 10,30,000 रुपये ले लिए। आरोपी ने बाद में न तो उन बच्चों के लिए नौकरी सुनिश्चित कीं और न ही पैसे लौटाए।

Also read RRB Technician Exam City Slip 2026: आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड-1 सिटी स्लिप जारी, रीजनल पोर्टल से करें डाउनलोड

अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर, पुलिस ने एक अक्टूबर को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2) (आपराधिक विश्वासघात) और 318(4) (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी शिक्षक फिलहाल फरार है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच साइबर प्रकोष्ठ को सौंप दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]