SET, SITEEE 2026 Results: सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी एसईटी, एसआईटीईईई रिजल्ट set-test.org पर जारी
Saurabh Pandey | May 20, 2026 | 02:16 PM IST | 2 mins read
सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित SET और SITEEE 2026 परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट set-test.org पर लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड यूनिवर्सिटी) ने सिम्बायोसिस एंट्रेंस टेस्ट (SET) और सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम (SITEEE) 2026 के नतीजों की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए हजारों उम्मीदवार अब यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट set-test.org पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष यह प्रवेश परीक्षा एसईटी के लिए 2 मई को और एसआईटीईईई के लिए 10 मई 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी, जिसके आधार पर यूनिवर्सिटी के विभिन्न स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाएगा।
सिम्बायोसिस एंट्रेंस टेस्ट (SET) का आयोजन यूनिवर्सिटी से संबद्ध विभिन्न संस्थानों में मैनेजमेंट (BBA), लॉ, कंप्यूटर स्टडीज (BCA), इकोनॉमिक्स और लिबरल आर्ट्स जैसे प्रतिष्ठित अंडरग्रेजुएट कोर्सों में प्रवेश के लिए किया जाता है। वहीं दूसरी ओर, SITEEE परीक्षा के जरिए सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (SIT) में बीटेक (B.Tech) प्रोग्राम में छात्रों को मेरिट के आधार पर सीटें आवंटित की जाती हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अब संबंधित संस्थान जल्द ही अपनी कट-ऑफ लिस्ट और काउंसलिंग का शेड्यूल जारी करेंगे।
Symbiosis SET, SITEEE 2026 Results: स्कोरकार्ड डिटेल्स
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- जन्म तिथि
- जाति/श्रेणी
- प्राप्त अंक
- प्राप्त रैंक
- योग्यता स्थिति
Symbiosis SET, SITEEE 2026 Results: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले सिम्बायोसिस की ऑफिशियल वेबसाइट set-test.org पर विजिट करें।
- होमपेज पर अपनी परीक्षा के अनुसार "SET 2026 Scorecard" या "SITEEE 2026 Scorecard" के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, यहां अपनी SET ID (एप्लीकेशन आईडी) और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब जानकारी भरने के बाद 'Login' या 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसमें आपके द्वारा प्राप्त सेक्शन-वाइज अंक और कुल स्कोर दिया गया होगा।
- अब काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
Also read SECR Apprentice Recruitment 2026: आरआरसी एसईसीआर अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन जारी, चयन प्रक्रिया जानें
Symbiosis SET, SITEEE 2026 Results: आगे क्या होगी प्रक्रिया?
सिम्बायोसिस एसआईटी, एसआईटीईईई स्कोरकार्ड जारी होने के बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को प्रवेश के अगले चरणों के लिए आमंत्रित किया जाएगा। विभिन्न कोर्सों के आधार पर छात्रों को पर्सनल इंटरव्यू (PI), राइटिंग एबिलिटी टेस्ट (WAT) या स्टूडियो टेस्ट से गुजरना होगा। प्रत्येक सिम्बायोसिस संस्थान अपनी स्वतंत्र मेरिट सूची और कट-ऑफ अंक जारी करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें