SWAYAM Result 2024: स्वयं जुलाई 2024 रिजल्ट exams.nta.ac.in/swayam पर सीबीटी मोड के लिए जारी; डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | January 18, 2025 | 03:03 PM IST | 2 mins read
स्वयं जुलाई 2024 परीक्षा में कुल 64,877 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें से 63,288 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में और 1,589 हाइब्रिड मोड में शामिल हुए।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स जुलाई 2024 (SWAYAM July 2024) का रिजल्ट कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड के लिए घोषित कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/swayam पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
स्वयं जुलाई 2024 परीक्षा में कुल 64,877 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें से 63,288 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में और 1,589 हाइब्रिड मोड में उपस्थित हुए थे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से SWAYAM जुलाई 2024 सेमेस्टर के हाइब्रिड मोड परीक्षा के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे।
कुल 459 पाठ्यक्रमों के लिए SWAYAM जुलाई के परिणाम घोषित किए गए हैं, जिनमें से सभी सीबीटी मोड में आयोजित किए गए थे। उम्मीदवारों को स्वयं स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और ईमेल आईडी की आवश्यकता होगी। परीक्षा 7, 8, 14 और 15 दिसंबर, 2024 को आयोजित की गई थी।
Also read Delhi Nursery Admission 2025-26: दिल्ली नर्सरी प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची edudel.nic.in पर जारी
SWAYAM जुलाई 2024 एग्जाम देश भर के 249 शहरों में बनाए गए कुल 270 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा 517 पेपरों में आयोजित हुई थी। भाषा के पेपरों को छोड़कर सभी पेपरों का माध्यम अंग्रेजी था। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार SWAYAM की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी नोटिस में कहा गया कि, “एनटीए की जिम्मेदारी ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने, परीक्षा आयोजित करने, अंकों की घोषणा करने और आगे की कार्रवाई के लिए शिक्षा मंत्रालय को परिणाम प्रदान करने तक सीमित है।”
SWAYAM July Result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से स्वयं जुलाई 2024 रिजल्ट की जांच कर सकते हैं:
- स्वयं की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/swayam पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध SWAYAM जुलाई रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
- परिणाम जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार