SWAYAM January 2024: स्वयं जनवरी रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 28 अप्रैल तक बढ़ी, परीक्षा कार्यक्रम जानें
Abhay Pratap Singh | April 19, 2024 | 08:48 AM IST | 2 mins read
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/swayam पर जाकर स्वयं जनवरी सेमेस्टर 2024 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म अंतिम तिथि तक भर सकते हैं।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (स्वयं) जनवरी 2024 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जारी शेड्यूल के अनुसार, अब उम्मीदवार 28 अप्रैल 2024 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
इससे पहले, स्वयं जनवरी 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल तय की गई थी। अभी तक पंजीकरण नहीं करने वाले इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/swayam पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म लास्ट डेट तक भर सकते हैं।
स्वयं 2024 के लिए सामान्य वर्ग के छात्रों को 750 रुपये प्रति कोर्स और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ ओबीसी-एनसीएल वर्ग के छात्रों को 500 रुपये प्रति कोर्स आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 29 से 30 अप्रैल तक स्वयं जनवरी 2024 आवेदन सुधार विंडो खोली जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/swayam पर जाकर आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार सकेंगे।
उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। SWAYAM जनवरी 2024 परीक्षा 18, 19, 26 और 27 मई को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
SWAYAM जनवरी 2024 एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से करीब सप्ताह भर पहले जारी किया जाएगा। छात्रों को एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार एनटीए की हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर या ईमेल आईडी swayam@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
SWAYAM January Exam 2024: आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/swayam पर विजिट करें।
- इसके बाद ‘SWAYAM - Click Here for Registration/Login’ पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार Register पर क्लिक करें और पोर्टल पर स्वयं को रजिस्टर करें।
- ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए निर्देश को पढ़ें और आगे बढ़ें।
- ईमेल-आईडी दर्ज करें और Send OTP बटन पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां उम्मीदवार आवेदन करें और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’