SWAYAM January 2024: स्वयं जनवरी एडमिट कार्ड exams.nta.ac.in/swayam/ पर जारी, 18 से 27 मई तक होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | May 15, 2024 | 07:25 AM IST | 2 mins read
SWAYAM जनवरी 2024 हाल टिकट उम्मीदवार पंजीकृत ईमेल आईडी और जन्मतिथि की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (स्वयं) जनवरी 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/swayam के माध्यम से SWAYAM जनवरी 2024 हाल टिकट देख सकते हैं।
स्वयं जनवरी 2024 परीक्षा के लिए उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकृत ईमेल आईडी/ आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं। NTA ने SWAYAM जनवरी एडमिट कार्ड 2024 में दिए गए दिशा निर्देशों को परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को ध्यान से पढ़ने की अपील की है।
SWAYAM जनवरी 2024 परीक्षा 18, 19, 26 और 27 मई को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। SWAYAM जनवरी सेमेस्टर परीक्षा कंप्यूटर आधारित और हाइब्रिड (पेपर-पेंसिल और सीबीटी) मोड में आयोजित की जाती है। स्वयं परीक्षा 456 ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित होगी।
एनटीए ने जारी नोटिस में कहा कि, स्वयं जनवरी एडमिट कार्ड 2024 डाक से नहीं भेजा जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए किसी भी फील्ड में बदलाव नहीं करना चाहिए। SWAYAM जनवरी 2024 एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी तरह की समस्या होने या एडमिट कार्ड में दिए गए विवरण में गड़बड़ी होने पर उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, मेल आईडी swayam@nta.ac.in के माध्यम से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से कैंडिडेट संपर्क कर सकते हैं।
SWAYAM January 2024 admit card: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार आसानी से स्वयं जनवरी 2024 प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/swayam पर जाएं।
- “स्वयं जनवरी 2024 एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या या ईमेल आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।
- इसके बाद कैंडिडेट सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- SWAYAM एडमिट कार्ड जनवरी 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी 15 मई की परीक्षा स्थगित; दिल्ली के छात्रों के लिए नई तारीख का ऐलान
एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कहा है कि रसायन विज्ञान-306, जीव विज्ञान-304, अंग्रेजी-101 और सामान्य परीक्षा-501 जो पहले 15 मई 2024 को निर्धारित की गई थी, अब दिल्ली के छात्रों के लिए 29 मई 2024 को आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र