SWAYAM January Result 2026: स्वयं जनवरी सेशन रिजल्ट हाईब्रिड मोड परीक्षा के लिए जारी, स्कोरकार्ड करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | August 19, 2026 | 05:46 PM IST | 1 min read
स्वयं जनवरी 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) के अंतर्गत हाइब्रिड (सीबीटी + पेन एंड पेपर) मोड में आयोजित पाठ्यक्रमों की जनवरी 2026 सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam पर जाकर रिजल्ट जांच सकते हैं।
स्वयं जनवरी 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी। 69 कोर्स के लिए स्वयं जनवरी 2026 परीक्षा हाईब्रिड मोड में आयोजित की थी। इससे पहले, सीबीटी मोड में आयोजित 829 कोर्स के नतीजे 16 जुलाई को जारी किए गए थे।
SWAYAM January 2026 Semester Exam: आंकड़े
नीचे सारणी में एनटीए द्वारा हाईब्रिड मोड एग्जाम के लिए जारी आंकड़े जांच सकते हैं:
| परीक्षा का माध्यम | प्रश्नपत्रों की संख्या | पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या | उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या |
|---|---|---|---|
|
हाइब्रिड मोड (सीबीटी + पेन-पेपर मोड) |
69 |
3,820 |
3,053 |
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी आधिकारिक नोटिस में कहा कि, “उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं और अपने स्कोर कार्ड डाउनलोड व प्रिंट कर सकते हैं। फाइनल स्कोर कार्ड और सर्टिफिकेट संबंधित नेशनल कोऑर्डिनेटर जारी करेंगे।”
किसी भी स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार एनटीए को swayam@nta.ac.in पर मेल कर सकते हैं या एनटीए हेल्प डेस्क को 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीवारों को एनटीए पोर्टल nta.ac.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
SWAYAM January 2026 Result: डाउनलोड चरण
स्वयं जनवरी 2026 हाइब्रिड मोड एग्जाम स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एनटीए स्वयं पोर्टल https://exams.nta.nic.in/swayam/ पर जाएं।
- ‘स्वय जनवरी 2026 सेमेस्टर स्कोरकार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- स्वयं जनवरी स्कोरकार्ड 2026 जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’