Trusted Source Image

Bihar DElED Admission 2026: बिहार डीएलएड प्रवेश के लिए सीएएफ की तिथि 24 अगस्त तक बढ़ी, संशोधित शेड्यूल जांचें

Abhay Pratap Singh | August 19, 2026 | 04:59 PM IST | 2 mins read

बिहार डीएलएड सीएएफ रजिस्ट्रेशन 2026 के लिए उम्मीदवारों को कैटेगरी के अनुसार शुल्क का भी भुगतान करना होगा।

बिहार डीएलएड सीएएफ रजिस्ट्रेशन लिंक bsebdeled.com पर उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बिहार डीएलएड सीएएफ रजिस्ट्रेशन लिंक bsebdeled.com पर उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के आधार पर राज्य के डीएलएड संस्थानों में दाखिला लेने वाले उम्मीदवारों के लिए कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) और फीस जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाकर अब 24 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

बिहार डीएलएड सीएएफ 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि इससे पहले 18 अगस्त थी और सबसे पहले 16 अगस्त निर्धारित की गई थी। प्रथम चयन सूची 27 अगस्त को जारी की जाएगी और पात्र उम्मीदवार 27 से 31 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे।

बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 में सफल उम्मीदवार ही आवेदन के लिए पात्र हैं। सामान्य कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स 35% (42 अंक) और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 30% (36 अंक) हैं।

बिहार डीएलएड सीएएफ रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जनरल, ईडब्ल्यूएस, बीसी और ईबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 500 रुपये तथा एससी, एसटी व दिव्यांग व्यक्तियों को 350 रुपये का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को बिहार डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

Also readJharkhand: झारखंड में सीजीएल समेत 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द, फास्ट ट्रैक कोर्ट, विजिलेंस सेल के गठन की तैयारी

Bihar DElEd CAF 2026 Registration: संशोधित शेड्यूल

नीचे सारणी में शैक्षणिक सत्र 2026-28 में बिहार डीएलएड कोर्स में दाखिले के लिए संशोधित शेड्यूल जांच सकते हैं:

विवरणतिथियां

ऑनलाइन आवेदन (CAF) एवं शुल्क जमा करने की विस्तारित अवधि

24 अगस्त 2026 तक

प्रथम चयन सूची जारी करने की तिथि

27 अगस्त 2026

प्रथम चयन सूची के आधार पर नामांकन की अवधि

27 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक

आवेदकों द्वारा नामांकन के पश्चात स्लाइड-अप प्रक्रिया की अवधि

27 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक

प्रशिक्षण संस्थान द्वारा पोर्टल पर अंतिम रूप से सीट अपडेट करने की तिथि

1 सितंबर 2026

प्रथम चयन सूची में चयनित नहीं होने पर नए विकल्प भरने अथवा पूर्व के विकल्पों में परिवर्तन की अवधि

3 सितंबर 2026 तक

द्वितीय चयन सूची जारी करने की तिथि

5 सितंबर 2026

द्वितीय चयन सूची के आधार पर नामांकन की अवधि

5 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक

आवेदकों द्वारा नामांकन के पश्चात स्लाइड-अप प्रक्रिया की अवधि

5 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक

प्रशिक्षण संस्थान द्वारा पोर्टल पर अंतिम रूप से सीट अपडेट करने की तिथि

9 सितंबर 2026

द्वितीय चयन सूची में चयनित नहीं होने पर नए विकल्प भरने अथवा पूर्व के विकल्पों में परिवर्तन की अवधि

10 सितंबर 2026 तक

तृतीय चयन सूची जारी करने की तिथि

12 सितंबर 2026

तृतीय चयन सूची के आधार पर नामांकन की अवधि

12 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक

प्रशिक्षण संस्थान द्वारा पोर्टल पर अंतिम रूप से सीट अपडेट करने की तिथि

16 सितंबर 2026

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications