Trusted Source Image

HBSE Admit Card 2026: हरियाणा बोर्ड एडमिट कार्ड मॉडल संस्कृति, पीएमश्री, सीएमईईई स्कूल चयन परीक्षा के लिए जारी

Abhay Pratap Singh | August 19, 2026 | 03:48 PM IST | 2 mins read

हरियाणा बोर्ड जीएमएस पीएमएस सीएमईईई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए एंप्लॉय आईडी और मोबाइल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

एचबीएसई  जीएमएस पीएमएस सीएमईईई 2026 स्क्रीनिंग टेस्ट ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एचबीएसई जीएमएस पीएमएस सीएमईईई 2026 स्क्रीनिंग टेस्ट ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने सरकारी मॉडल संस्कृति (GMS), पीएम श्री (PMS), मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं प्राथमिक अंग्रेजी विद्यालय (CMEEE) में शिक्षकों और विद्यालय प्रमुखों के चयन के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट बीएसईएच की वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर हॉल टिकट जांच सकते हैं।

हरियाणा बोर्ड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए एंप्लॉय आईडी और मोबाइल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बोर्ड द्वारा 18 अगस्त को एचबीएसई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। रिटन एग्जाम में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।

HBSE GMS PMS CMEEE Admit Card 2026: परीक्षा कार्यक्रम

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, स्क्रीनिंग टेस्ट 22 अगस्त, 2026 को दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे तक कमिश्नरेट लेवल पर बनाए गए 69 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में लगभग 21,096 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे। श्रेणीवार परीक्षा विषयवस्तु, क्षेत्र और डिजाइन संबंधी जानकारी पंचकुला शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Also readBPSC 72 Pre New Exam Date 2026: बीपीएससी 72वीं सीसीई प्री एग्जाम डेट रिवाइज्ड, आयोग की विश्वनीयता पर उठे सवाल

परीक्षा ओएमआर आधारित पेन एंड पेपर मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। बोर्ड ने उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण व निर्देशों को ध्यानपूर्वक जांचनें और परीक्षा संबंधी सभी गाइडलाइंस का पालन करने की सलाह दी है।

लेखक की सुविधा वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक दिन पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा और केंद्र अधीक्षक से लेखक की सुविधा के लिए अनुमति प्राप्त करनी होगी। दिव्यांग कैंडिडेट को प्रति घंटे 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन 01664-254305 पर या assplexam@bseh.org.in पर संपर्क कर सकते हैं।

Haryana Board Admit Card 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार हरियाणा बोर्ड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • ‘GMS/PMS/CMEEE Schools Exam August 2026’ एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • कैंडिडेट अपना प्रवेश पत्र जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications