SWAYAM January 2026 Correction Window: स्वयं जनवरी आवेदन में 17 मई तक करें सुधार, फील्ड और प्रक्रिया जानें

Abhay Pratap Singh | May 16, 2026 | 10:40 AM IST | 2 mins read

स्वयं जनवरी 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

स्वयं जनवरी 2026 सेमेस्टर परीक्षा 17, 18, 19, 20 और 21 जून को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जनवरी 2026 के आवेदन पत्र में सुधार के लिए लिंक सक्रिय कर दी है। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam/ पर जाकर स्वयं जनवरी 2026 एप्लीकेशन में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।

स्वयं जनवरी 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आवेदन सुधार प्रक्रिया 15 मई से शुरू है और 17 मई, 2026 (रात 11:50 बजे) को समाप्त होगी। इस दौरान उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसे विवरणों में सुधार की अनुमति नहीं है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, स्वयं जनवरी 2026 सेमेस्टर परीक्षा 17, 18, 19, 20 और 21 जून 2026 को भारत भर के अलग-अलग शहरों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हाइब्रिड मोड (सीबीटी और पेन-एंड-पेपर) में आयोजित करेगी। स्वयं जनवरी 2026 एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा।

SWAYAM Application Correction Window 2026: सुधार प्रक्रिया

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके स्वयं जनवरी 2026 आवेदन फॉर्म में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/swayam/ पर जाएं।
  • ‘स्वयं 2026 जनवरी सेमेस्टर - करेक्शन विंडों’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आवेदन में आवश्यक सुधार करें, लागू शुल्क जमा करें और सबमिट करें।

Also read JIPMAT 2026 Correction Window: जिपमैट आवेदन में आज से exams.nta.nic.in पर करें सुधार, करेक्शन फील्ड जानें

एनटीए ने नोटिस में बताया कि, उम्मीदवारों को 17 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक) तक सुधार करने की अनुमति है। इसके बाद, किसी भी परिस्थिति में एनटीए द्वारा विवरणों में किसी भी प्रकार के सुधार पर विचार नहीं किया जाएगा। अतिरिक्त शुल्क (जहां भी लागू हो) का भुगतान संबंधित उम्मीदवार द्वारा क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI के माध्यम से किया जाएगा।

SWAYAM 2026 January Semester Exam: करेक्शन फील्ड

स्वयं 2026 जनवरी एप्लीकेशन फॉर्म में उम्मीदवार निम्नलिखित विवरणों में सुधार कर सकते हैं:

क्रम संख्या विवरण

संशोधन के लिए उपलब्ध फील्ड

1

उम्मीदवार इन विवरणों में बदलाव नहीं कर सकेंगे

  • मोबाइल नंबर
  • ई-मेल पता

2

उम्मीदवार निम्नलिखित फील्ड में बदलाव कर सकेंगे

  • उम्मीदवार का नाम
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • फोटो अपलोड
  • हस्ताक्षर अपलोड
  • जन्म तिथि
  • लिंग
  • श्रेणी
  • उप-श्रेणी / PwBD
  • विश्वविद्यालय एवं कॉलेज विवरण

3

उम्मीदवार परीक्षा शहर में बदलाव कर सकेंगे

  • परीक्षा शहर चयन (सभी 4 प्राथमिकताएं)

4

सुधार अवधि के दौरान पाठ्यक्रम (Course) कोर्स में बदलाव करने का विकल्प उपलब्ध रहेगा

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]