Trusted Source Image

JIPMAT 2026 Correction Window: जिपमैट आवेदन में आज से exams.nta.nic.in पर करें सुधार, करेक्शन फील्ड जानें

Abhay Pratap Singh | May 15, 2026 | 02:10 PM IST | 2 mins read

जिपमैट 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

जिपमैट 2026 एंट्रेंस एग्जाम 7 जून को सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
जिपमैट 2026 एंट्रेंस एग्जाम 7 जून को सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज से संयुक्त एकीकृत प्रबंधन कार्यक्रम प्रवेश परीक्षा (JIPMAT) 2026 आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंजीकृत उम्मीदवार एनटीए एग्जाम की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर जिपमैट एप्लीकेशन फॉर्म में 15 मई से 17 मई, 2026 तक आवश्यक सुधार कर सकते हैं।

जिपमैट 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, पता (स्थायी व वर्तमान), आपातकालीन संपर्क विवरण और उम्मीदवार की फोटो में बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी JIPMAT 2026 का आयोजन 7 जून, 2026 को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक करेगी। यह परीक्षा भारत और विदेश में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।”

उम्मीदवारों को 17 मई की रात 11:50 बजे तक सुधार करने की अनुमति है। इसके बाद, किसी भी स्थिति में विवरणों में किसी भी प्रकार के सुधार पर विचार नहीं किया जाएगा। अतिरिक्त शुल्क (जहां भी लागू हो) संबंधित उम्मीदवार द्वारा क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से भुगतान किया जाएगा।

JIPMAT 2026 Application Correction Link: सुधार प्रक्रिया

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार जिपमैट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/jipmat/ पर जाएं।
  • संबंधित लिंक पर क्लिक करें और क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
  • जिपमैट एप्लीकेशन में आवश्यक सुधार करें और लागू शुल्क जमा करें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रखे लें।

Also readNEET UG Exam: नीट यूजी परीक्षा अगले वर्ष से ऑनलाइन होगी, री-एग्जाम एडमिट कार्ड 14 जून तक होगा जारी

JIPMAT 2026 Application Correction Window: आवश्यक फील्ड

जॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2026 के आवेदन पत्र में सुधार वाले विवरण की जांच उम्मीदवार नीचे सारणी में कर सकते हैं:


क्रम संख्याविवरण

संशोधन के लिए उपलब्ध फील्ड

1

उम्मीदवार इन विवरणों में बदलाव नहीं कर सकेंगे

  1. मोबाइल नंबर
  2. ई-मेल पता
  3. पता (स्थायी एवं वर्तमान)
  4. आपातकालीन संपर्क विवरण
  5. उम्मीदवार की फोटो

2

उम्मीदवार निम्न में से किसी एक फील्ड में बदलाव कर सकेंगे

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. पिता का नाम
  3. माता का नाम

3

उम्मीदवार सभी फील्ड में बदलाव कर सकेंगे

  1. कक्षा 10 / समकक्ष विवरण
  2. कक्षा 12 / समकक्ष विवरण

4

उम्मीदवार अपने स्थायी और वर्तमान पते के आधार पर परीक्षा शहर बदल सकेंगे

  1. परीक्षा शहर चयन

5

उम्मीदवार सभी फील्ड में बदलाव कर सकेंगे

  1. जन्म तिथि
  2. लिंग
  3. श्रेणी
  4. उप-श्रेणी/ PwD/ PwBD (यदि UDID से सत्यापित नहीं है)
  5. हस्ताक्षर

6

केवल वे उम्मीदवार, जिन्होंने आधार के अलावा अन्य पहचान पत्र से पंजीकरण किया है, पहचान संबंधी विवरण बदल सकेंगे

  1. आधार विवरण


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications