Abhay Pratap Singh | May 15, 2026 | 01:33 PM IST | 2 mins read
आरएसएसबी लैब असिस्टेंट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए एसएसओ आईडी/ यूजर नेम और पासवर्ड जैसे विवरणों की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आज प्रयोगशाला सहायक एवं जूनियर प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार के संबंध ने अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर 15 से 21 मई तक आवश्यक संशोधन कर सकते हैं।
आरएसएसबी लैब असिस्टेंट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को एसएसओ आईडी/ यूजर नेम और पासवर्ड जैसे विवरणों की आवश्यकता होगी। आरएसएसबी लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 परीक्षा 9 मई एवं 10 मई को आयोजित की गई थी। आवेदन फॉर्म 27 जनवरी से 25 फरवरी, 2026 तक आमंत्रित किए गए थे।
नोटिस के अनुसार, “विज्ञापन संख्या 05/2026 के अनुसार आवेदन पत्र में संशोधन के लिए अंतिम अवसर परीक्षा आयोजन के लगभग 1 महीने पहले 7 दिन के लिए प्रदान किया जाना था। जिसे अब परिवर्तित कर आरएसएसबी लैब असिस्टेंट एप्लीकेशन फॉर्म 2026 में 15 मई से 21 मई (रात 11:59 बजे) तक बदलाव का अंतिम मौका दिया गया है।”
बोर्ड ने बताया कि, अभ्यर्थी को अपने ऑनलाइन आवेदन में श्रेणी, उप श्रेणी, जेंडर एवं वैवाहिक स्थिति जैसे विवरणों में 300 रुपये शुल्क भुगतान के साथ सुधार का मौका दिया गया है। समय-सीमा के बाद किसी भी स्थिति में बोर्ड द्वारा संशोधन नहीं किया जाएगा। वहीं, इस संबंध में ऑफलाइन प्रार्थना-पत्र भी स्वीकार नहीं होंगे।
आरएसएसबी लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 के माध्यम से प्रयोगशाला सहायक एवं जूनियर प्रयोगशाला सहायक तथा कॉलेज शिक्षा विभाग के लिए प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) के कुल 804 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
डायरेक्ट लिंक https://sso.rajasthan.gov.in/signin पर विजिट करें। यूजर नेम और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें। लैब असिस्टेंट 2026 आवेदन पत्र संबंधित लिंक पर क्लिक करें। आवश्यक सुधार करें और शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें। सबमिट करें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।