Trusted Source Image

RSSB Exam Calendar 2026: आरएसएसबी ने वनपाल, लिपिक ग्रेड-2 और महिला पर्यवेक्षक परीक्षा तिथि में किया बदलाव

Abhay Pratap Singh | May 13, 2026 | 04:01 PM IST | 2 mins read

आरएसएसबी ने जनवरी माह में आरएसएसबी परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी किया था, जिसमें बोर्ड द्वारा आयोजित अधिकतर भर्ती परीक्षाओं की तिथियां दी गई थीं।

आरएसएसबी ने पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा 2026 की परीक्षा तिथि में संशोधन किया है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
आरएसएसबी ने पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा 2026 की परीक्षा तिथि में संशोधन किया है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए संशोधित तिथियों के संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। नवीनतम नोटिस के अनुसार, आरएसएसबी महिला पर्यवेक्षक 2026 परीक्षा अब 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी। पहले, यह परीक्षा 18 जून को निर्धारित थी।

बोर्ड द्वारा जारी नवीनतम सूचना तीन भर्ती परीक्षाओं के लिए जारी की गई है, जिनमें फॉरेस्टर डायरेक्ट रिक्रूटमेंट एग्जाम 2026, क्लर्क ग्रेड-2/ जूनियर असिस्टेंट डायरेक्ट रिक्रूटमेंट एग्जाम-2025 और सुपरवाइजर फीमेल डायरेक्ट रिक्रूटमेंट एग्जाम 2026 शामिल है। वनपाल और क्लर्क ग्रेड 2 परीक्षा तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

RSSB New Exam Schedule 2026: संशोधित परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में उम्मीदवार वनपाल, लिपिक ग्रेड-2 और महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के लिए संशोधित शेड्यूल जांच सकते हैं:

परीक्षा का नाम

सीईटी/नॉन सीईटी

परीक्षा तिथि

वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा 2026

सीईटी (एसआर. एसईसी.)

28 जून 2026

लिपिक ग्रेड-2/ जूनियर असिस्टेंट सीधी भर्ती परीक्षा 2025

सीईटी (एसआर. एसईसी.)

05 जुलाई 2026

पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा 2026

सीईटी (स्नातक)

24 जुलाई 2026

Also readRSSB Lab Assistant Admit Card 2026: आरएसएसबी लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड जारी, 9-10 मई को परीक्षा

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कुछ परीक्षाओं के आयोजन में बदलाव किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के तहत महिला सीधी भर्ती परीक्षा-2026 की परीक्षा तिथि 18 जून 2026 से बदल दी गई है, जबकि वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 की तिथि वैसी ही है। बोर्ड ने कहा कि परीक्षाओं का आयोजन नई निर्धारित तिथियों के अनुसार किया जाएगा।

आरएसएसबी एग्जाम कैलेंडर 2025-26 में क्रम संख्या 39 से 44 तक अंकित परीक्षाओं का कार्यक्रम यथावत रहेगा। परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पत्र उचित समय पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

RSSB Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार राजस्थान एग्जाम एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आरएसएसबी की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें।
  • अब, भर्ती परीक्षा से संबंधित लिंक पर विजिट करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आरएसएसबी एडमिट कार्ड 2026 जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications