SWAYAM January 2025 Result: स्वयं जनवरी सत्र के हाइब्रिड मोड परीक्षा परिणाम exams.nta.ac.in/swayam पर जारी
Santosh Kumar | July 26, 2025 | 05:47 PM IST | 1 min read
कुल 65 पेपर के लिए हाइब्रिड मोड में परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 2,226 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया और 1,864 परीक्षा में शामिल हुए।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने स्वयं जनवरी 2025 सत्र की हाइब्रिड मोड (कंप्यूटर आधारित और पेन-पेपर) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/swayam पर स्वयं जनवरी सत्र 2025 का परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 17, 18, 24, 25 और 31 मई 2025 को आयोजित की गई।
एनटीए ने 27 जून को उन 524 पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी किए थे जिनकी परीक्षाएं सीबीटी मोड में आयोजित की गई। इसके अलावा, हाइब्रिड मोड (सीबीटी + पेपर पेन) से आयोजित 65 पाठ्यक्रमों के परिणाम अब जारी किए गए हैं।
SWAYAM January Result: 1,864 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए
कुल 65 पेपर के लिए हाइब्रिड मोड में परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 2,226 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया और 1,864 परीक्षा में शामिल हुए। अंतिम स्कोर कार्ड और प्रमाणपत्र संबंधित राष्ट्रीय समन्वयक द्वारा जारी किए जाएंगे।
स्वयं के अंतर्गत पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाएं देश भर के 227 शहरों के 310 केंद्रों पर 10 सत्रों में आयोजित की गईं। 589 पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षाएं आयोजित की गईं। भाषा के प्रश्नपत्र को छोड़कर, परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी था।
SWAYAM January 2025 Result: कैसे करें चेक?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से स्वयं जनवरी सत्र हाइब्रिड परिणाम 2025 की जांच कर सकते हैं–
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/swayam पर जाएं।
- होमपेज पर स्वयं जनवरी 2025 स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट करें।
- स्वयं जनवरी सत्र हाइब्रिड परिणाम 2025 स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें अपने अंको की जांच करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
यदि किसी भी उम्मीदवार को स्वयं जनवरी स्कोरकार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती है तो किसी भी जानकारी के लिए swayam@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं या एनटीए हेल्पडेस्क नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल