SWAYAM January 2024 Semester: स्वयं जनवरी सेमेस्टर के लिए 18 अप्रैल तक करें आवेदन, 18 मई से होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | April 17, 2024 | 07:30 PM IST | 2 mins read
SWAYAM January 2024 परीक्षा के लिए कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क 750 और 500 रुपये तय की गई है। अतिरिक्त पाठ्यक्रमों के लिए अलग से शुल्क देना होगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (स्वयं) जनवरी 2024 सेमेस्टर के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कल यानी 18 अप्रैल को बंद कर दी जाएगी। अभी तक आवेदन नहीं करने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/swayam पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
स्वयं जनवरी 2024 सेमेस्टर के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 मार्च से शुरू कर दी गई है। SWAYAM जनवरी 2024 परीक्षा 18 मई से 27 मई तक आयोजित की जाएगी। लोकसभा चुनाव के चलते नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 25 मई को निर्धारित परीक्षा अब 27 मई को आयोजित कराने का निर्णय लिया है।
SWAYAM January 2024 के लिए जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट को 750 रुपये प्रति कोर्स और अतिरिक्त पाठ्यक्रमों के लिए 600 रुपये प्रति कोर्स शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ ओबीसी-एनसीएल वर्ग के छात्रों को 500 रुपये प्रति कोर्स और अतिरिक्त पाठ्यक्रमों के लिए 400 रुपये प्रति कोर्स शुल्क का भुगतान करना होगा।
Also read SWAYAM Exam Rescheduled: लोकसभा चुनाव के चलते स्वयं जनवरी परीक्षा तिथि में फेरबदल, देखें नया शेड्यूल
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद एनटीए द्वारा करेक्शन विंडो 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक ओपन की जाएगी। इसके बाद परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एनटीए स्वयं जनवरी 2024 एडमिट कार्ड जारी करेगा। स्वयं जनवरी 2024 परीक्षा 18, 19, 26 और 27 मई को निर्धारित है।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में कराई जाएगी। हालाँकि, भाषा पाठ्यक्रमों के प्रश्न पत्र केवल संबंधित भाषा में होंगे। स्वयं जनवरी 2024 परीक्षा 180 मिनट यानी तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित होगी। एनटीए ने 456 पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
SWAYAM January Exam 2024: ऐसे करें आवेदन?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके SWAYAM 2024 January Semester Exam के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/swayam पर विजिट करें।
- इसके बाद ‘SWAYAM - Click Here for Registration/Login’ पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार Register पर क्लिक करके पोर्टल पर स्वयं को रजिस्टर करें।
- ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए दिए गए निर्देश को पढ़ें और आगे बढ़ें।
- ईमेल-आईडी दर्ज करें और Send OTP बटन पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां उम्मीदवार आवेदन करें और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग